"500 रुपये लो और किसी को मत बताना", लखीमपुर खीरी के मंदिर में पुजारी ने मासूम से की गंदी हरकत, मचा हड़कंप

Updated:
विज्ञापन

पूजा के दौरान बच्ची को कमरे में ले जाने का आरोप (AI सांकेतिक तस्वीर)

UP News: लखीमपुर खीरी के एक मंदिर में पूजा के दौरान 11 साल की बच्ची के साथ पुजारी द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. आरोप है कि घटना के बाद बच्ची को पैसे देकर चुप रहने को कहा गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में मंदिर में पूजा करने गई 11 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है. फरधान थाना क्षेत्र के एक मंदिर में बच्ची की मां की ओर से दी गई तहरीर में पुजारी पर बच्ची को कमरे में ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है. आरोप है कि घटना के बाद बच्ची को 500 रुपये दिए गए और किसी को कुछ नहीं बताने के लिए कहा गया. शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

पूजा के दौरान बच्ची को कमरे में ले जाने का आरोप

तहरीर के अनुसार, तीन अगस्त की सुबह करीब 10 बजे महिला अपनी बेटी और देवर के साथ मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित देवकली मंदिर गई थी. पूजा-अर्चना के दौरान महिला अपनी बेटी को मंदिर परिसर में बैठाकर पास में फूल तोड़ने चली गई. इसी दौरान आरोप है कि मंदिर के पुजारी पंडित ज्वाला गिरि बच्ची को अपने कमरे में ले गए. बच्ची की मां का आरोप है कि कमरे में उसके साथ छेड़छाड़ की गई.

घटना के बाद 500 रुपये देने की बात

परिजनों के मुताबिक, कथित घटना के बाद पुजारी ने बच्ची को 500 रुपये दिए और किसी को कुछ नहीं बताने के लिए कहा. कुछ देर बाद जब बच्ची की मां और उसका देवर वहां पहुंचे तो बच्ची ने उन्हें पूरी बात बताई. इसके बाद दोनों पुजारी के पास पहुंचे और बच्ची के साथ हुई कथित घटना को लेकर जवाब मांगा.

विरोध करने पर विवाद और धमकी का आरोप

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि बच्ची के परिजनों के सवाल करने पर पुजारी ने गाली-गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर ईंट के टुकड़े फेंके गए और वहां से चले जाने को कहा गया. महिला ने पुजारी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है. घटना के बाद महिला अपनी बेटी को लेकर फरधान थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

पीड़िता की मां ने पुलिस से आरोपित के खिलाफ कार्रवाई और बच्ची की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है. बच्ची से पूछताछ और अन्य उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है.

Input- Khushi Singh

Must Read- पार्टी में नाचती रही मां, बंद कमरे में तड़पता रहा 6 साल का बेटा, फतेहपुर के इस कांड से कांप उठा UP


विज्ञापन
Komal Agarwal

लेखक के बारे में

By Komal Agarwal

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola