ePaper

UP News: संभल में सबकुछ ठीक… होली का उल्लास और जुमे की नमाज… CO अनुज चौधरी ने कहा- कहीं कोई परेशानी नहीं

Updated at : 14 Mar 2025 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
UP News

UP News

UP News: संभल में न होली के उल्लास में बाधा आई न ही जुमे की नमाज को कोई परेशानी हुई. संभल के सीओ अनुज चौधरी ने कहा कि शहर में शांति व्यवस्था पूरी तरह से कायम है. कहीं कोई दिक्कत नहीं है.

विज्ञापन

UP News: यूपी के संभल में होली त्योहार और जुमे की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संभल जिले में रंगों का त्योहार पारंपरिक उत्साह के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया. अधिकारियों ने बताया कि होली के मौके पर संभल शहर में पारंपरिक चौपाई का जुलूस भी निकाला गया. इस मौके पर संभल के सर्किल ऑफिसर अनुज चौधरी ने कहा कि शहर में शांति व्यवस्था कायम है. प्रशासन की ओर से सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं. कहीं भी किसी भी तरह की परेशानी नहीं है.

संभल सीओ ने क्या कहा

होली समारोह पर संभल के सीओ अनुज चौधरी ने कहा कि “सभी ने बहुत प्यार से होली मनाई है. कहीं से भी किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है. उन्होंने कहा कि पूरी नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने कहा कि संभल में सब कुछ ठीक है. उन्होंने कहा कि नमाज वाले अच्छे से नमाज अदा करेंगे और होली वाले आराम से होली खेलेंगे. किसी को कोई दिक्कत नहीं होगी. सबकुछ शांतिपूर्ण रहेगा.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

संभल के एसपी केके बिश्नोई ने कहा “होली के बाद लोगों को दोपहर ढाई बजे से नमाज अदा करनी थी, नमाज शांतिपूर्वक हो रही है. पुलिस ने यहां PAC की 7 कंपनियां, 1 RAF, 1 RRF तैनात की है. ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है. बॉक्स फॉर्मेट में जुलूस निकाला गया. सभी ने सहयोग किया.

संभल में दो बजकर 30 मिनट पर जुमे की नमाज अदा की गई. मस्जिद के सदर जफर अली ने पहले दोनों समुदायों के सदस्यों से होली मनाने और सौहार्दपूर्ण माहौल में जुमे की नमाज अदा करने का आग्रह किया था. संभल के जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा “संभल जिले में 1,212 स्थानों पर होलिका दहन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. लोगों ने नाच-गाकर और एक-दूसरे पर गुलाल लगाकर पारंपरिक उत्साह के साथ रंगों का त्योहार मनाया. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 60 से अधिक जुलूस निकाले गए.”

होली और जुमे की नमाज एक ही दिन होने के कारण इस बार पुलिस और जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे, जिसके तहत शुक्रवार को संभल शहर में आरएएफ ने फ्लैग मार्च किया. संभल को ड्रोन निगरानी के लिए 29 सेक्टर में विभाजित किया गया था और दोनों त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई थी.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola