सुबह 8 बजे शुरू होंगी कक्षाएं, BSA का नया निर्देश लागू, लखनऊ के स्कूलों का समय बदला
लखनऊ में बदला स्कूलों का समय (AI सांकेतिक तस्वीर)
UP News: लखनऊ में मौसम सामान्य होने के बाद स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया गया है. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नए आदेश के अनुसार, प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल अब सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगे. यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है.
UP News: लखनऊ में मौसम सामान्य होने के बाद स्कूलों के संचालन समय में एक बार फिर बदलाव किया गया है. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) विपिन कुमार ने नया आदेश जारी करते हुए प्री-प्राइमरी/नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, परिषदीय और निजी विद्यालयों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया है. यह व्यवस्था 18 जुलाई 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू होगी और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी.
गर्मी से राहत के बाद लिया गया फैसला
इससे पहले भीषण गर्मी और लू को देखते हुए स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कर दिया गया था. अब मौसम में सुधार और तापमान सामान्य होने के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूलों के संचालन का समय बदलने का निर्णय लिया है. नए आदेश के अनुसार सभी विद्यालयों को निर्धारित समय का पालन करना होगा.
सभी बोर्डों के स्कूलों पर लागू होगा आदेश
जारी निर्देश के मुताबिक यह आदेश सरकारी, परिषदीय, सहायता प्राप्त, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों पर समान रूप से लागू रहेगा. यह व्यवस्था प्री-प्राइमरी/नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी विद्यार्थियों के लिए प्रभावी होगी.
इन अधिकारियों को भेजी गई आदेश की प्रति
BSA कार्यालय की ओर से आदेश की प्रति महानिदेशक स्कूल शिक्षा, शिक्षा निदेशक (बेसिक), जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक और सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भेज दी गई है, ताकि नए समय का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा सके.
Also Read: लखनऊ में नकली दवाओं का बड़ा जखीरा जब्त, 4.37 लाख की दवाएं पकड़ी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए