शादी की तस्वीरों ने खोला करोड़ों की ठगी का राज, गेटअप बदलकर रचा 25 शादियों का खेल, जानें पूरा मामला
गेटअप बदलकर रचा 25 शादियों का खेल (AI)
UP News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर से शादी के नाम पर एक चौंकाने वाला धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. अनुज त्रिवेदी पर आरोप है कि उसने अपना गेटअप बदलकर करीब 25 महिलाओं से शादी की और 600 करोड़ रुपये की ठगी की.
UP News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर से शादी के नाम पर कथित तौर पर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. आरोप है कि अनुज त्रिवेदी ने अलग-अलग महिलाओं से शादी करने के लिए अपना फेशियल गेटअप तक बदल लिया. दावा है कि उसने करीब 25 शादियां कर महिलाओं से लगभग 600 करोड़ रुपये की ठगी की.
गेटअप बदलकर करता था शादियां
जानकारी के मुताबिक, अनुज त्रिवेदी शादी करने के लिए अपना चेहरा और फेशियल गेटअप बदलता था, ताकि अलग-अलग महिलाओं के सामने उसकी पहचान उजागर न हो. इसी तरीके से उसने कई महिलाओं को शादी के जाल में फंसाया. पीड़ित महिलाओं ने अपनी शादी की तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनके सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ा है.
बेटा प्रखर भी पिता के साथ शामिल
आरोप है कि अनुज के साथ उसका बेटा प्रखर भी इस पूरे मामले में शामिल था. बताया जा रहा है कि अनुज कभी प्रखर को अपना भाई बताता था तो कभी बेटा बनाकर महिलाओं के सामने पेश करता था. पिता-पुत्र की यह भूमिका कथित तौर पर महिलाओं को भ्रमित करने और ठगी की साजिश का हिस्सा थी.
25 महिलाओं से ठगी का दावा
मामले में सामने आई जानकारी के अनुसार, अनुज और प्रखर ने मिलकर करीब 25 महिलाओं को अपने जाल में फंसाया. आरोप है कि शादी के बाद महिलाओं से धोखाधड़ी की गई और उनसे बड़ी रकम ऐंठी गई. इस पूरे मामले में करीब 600 करोड़ रुपये की ठगी का दावा किया जा रहा है. हालांकि, इस रकम और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.
पीड़ित महिलाओं ने शेयर की शादी की तस्वीरें
मामले से जुड़ी पीड़ित महिलाओं ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों के सामने आने के बाद अनुज द्वारा अलग-अलग महिलाओं से शादी करने के आरोपों को लेकर चर्चा तेज हो गई है. अब पूरे मामले की सच्चाई, ठगी की वास्तविक रकम और आरोपियों की भूमिका जांच के बाद स्पष्ट होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Khushboo Kumari
खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










