17 साल की BCA छात्रा का मर्डर, घर में घुसा क्लासमेट और रेत दिया गला

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर {AI}

UP crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. एक 17 वर्षीय बीसीए छात्रा की उसके ही घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने छात्रा के क्लासमेट को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ में हत्या की वजह भी बताई है.

विज्ञापन

UP crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. पारा थाना क्षेत्र के नरपतखेड़ा इलाके में बीसीए प्रथ म वर्ष की 17 वर्षीय छात्रा की उसके ही घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई. घटना के समय छात्रा घर में अकेली थी. उसके माता-पिता किसी काम से अमेठी गए हुए थे, जबकि बड़ी बहन कॉलेज गई हुई थी. जब बहन घर लौटी तो पहली मंजिल के कमरे में बहन का शव पड़ा मिला. वहीं, पास में ही उसका क्लासमेट गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला.

चाकू लेकर घर पहुंचा था सहपाठी, विवाद के बाद कर दी हत्या

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी युवक छात्रा का क्लासमेट है और वह चाकू लेकर उसके घर पहुंचा था. शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों के बीच किसी अन्य युवक से बातचीत को लेकर विवाद हुआ. कहासुनी बढ़ने पर दोनों के बीच छीना-झपटी हुई और गुस्से में उसने चाकू से छात्रा का गला रेत दिया. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है.

घायल आरोपी अस्पताल से हुआ गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया. छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, जबकि घायल आरोपी को इलाज के लिए पहले लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन, चैट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कर रही है.

प्रेम संबंध और मोबाइल चैट की भी हो रही जांच

पुलिस इस मामले में प्रेम संबंध के एंगल से भी जांच कर रही है. दोनों के बीच बातचीत, कॉल डिटेल और मोबाइल चैट को खंगाला जा रहा है, ताकि हत्या की असली वजह सामने आ सके. अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

पड़ोसियों ने सुनी थीं चीखें, लेकिन समझ बैठे घरेलू विवाद

स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोपहर के समय घर से झगड़े और चीखने-चिल्लाने की आवाजें आई थीं. हालांकि पड़ोसियों ने इसे पारिवारिक विवाद समझकर कोई हस्तक्षेप नहीं किया. कुछ देर बाद जब घटना का खुलासा हुआ तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

डीसीपी बोले- आरोपी की भूमिका स्पष्ट, हत्या का केस दर्ज

डीसीपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि शुरुआती जांच में सहपाठी की भूमिका स्पष्ट रूप से सामने आई है. आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, मोबाइल चैट और अन्य सबूतों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच कर रही है.

Also Read: अब 25 हजार रुपये तक सैलरी वालों को भी मिलेगा पेंशन का फायदा, EPFO बदल सकता है 10 साल पुराना नियम


विज्ञापन
रवि रंजन कुमार

लेखक के बारे में

By रवि रंजन कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola