बरेली में हादसे ने उजाड़ दिया घर, कार ने मारी टक्कर और सड़क पर गिरा परिवार, पीछे से आई ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मचाया कहर...

Updated:
विज्ञापन

बरेली में दर्दनाक सड़क हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ (सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बाइक को कार ने टक्कर मारी, गिरे परिवार पर चढ़ा बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली. मां-बेटे की दर्दनाक मौत, पति-बेटी घायल. जानिये पूरी घटना.

विज्ञापन

UP News: शाम का सफर एक परिवार के लिए जिंदगी का आखिरी सफर बन गया. बड़े बाईपास पर पहले कार ने बाइक को टक्कर मारी. बाइक सवार परिवार सड़क पर गिर पड़ा. इसी बीच पीछे से आई तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने चारों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में मां और उसके तीन वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गयी. पति और छह वर्षीय बेटी घायल हैं.

विज्ञापन

घर लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा

सीबीगंज क्षेत्र के अलीपुर निवासी तस्लीम सोमवार शाम पत्नी समीना, तीन वर्षीय बेटे अदनान और छह वर्षीय बेटी इसरा के साथ बाइक से कल्याणपुर से घर लौट रहे थे. करीब शाम साढ़े छह बजे अटा स्थान चौराहे के पास उनकी बाइक को एक कार ने टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बाइक सवार चारों लोग सड़क पर गिर गये.

पीछे से आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, नहीं मिला संभलने का मौका

परिवार के लोग सड़क पर गिरे ही थे कि पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली वहां पहुंच गयी. चारों उसके नीचे आ गये. गंभीर चोट लगने से समीना और उनके तीन वर्षीय बेटे अदनान की मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गयी और आसपास के लोग मौके पर जुट गये.

पति और बेटी अस्पताल में भर्ती

स्थानीय लोगों ने हादसे में घायल तस्लीम और उनकी छह वर्षीय बेटी इसरा को निजी अस्पताल पहुंचाया. दोनों का इलाज चल रहा है. सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने मां-बेटे के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

कार चालक की तलाश, जांच में जुटी पुलिस

एसपी सिटी मानस पारीक ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक को कब्जे में ले लिया गया है. बाइक को टक्कर मारने वाली कार की तलाश की जा रही है. पुलिस हादसे की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रही है. कार की टक्कर के बाद परिवार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में कैसे आया, इसे लेकर भी पुलिस जानकारी जुटा रही है.

Also Read: काशी से कान्हा की नगरी तक दौड़ेगी वंदे भारत, प्रयागराज होकर बदलेगा सफर का अंदाज! रेलवे ने शुरू की तैयारी, अब किस तारीख का इंतजार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola