खाकी पर लगा 'चोरी का दाग': 112 सेवा की गाड़ी से डीजल बेचते पकड़े गए पुलिसवाले, 2 सिपाही सस्पेंड

Updated:
विज्ञापन

112 सेवा की गाड़ी से डीजल बेचते पकड़े गए पुलिसवाले

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरेली में कानून व्यवस्था को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां UP 112 की पुलिस गाड़ी से ही डीजल चोरी कर बेचने का आरोप लगा है. वायरल वीडियो के बाद हड़कंप मच गया और दो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई.

विज्ञापन

Bareilly 112 Police Diesel Theft: उत्तर प्रदेश के बरेली में कानून व्यवस्था का पाठ पढ़ाने वाली खाकी खुद सवालों के घेरे में आ गई है. आपातकालीन सेवा 'UP 112' की पुलिस गाड़ी से ही डीजल चुराकर बेचने और उसकी रकम वसूलने का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और तस्वीरों के बाद महकमे में हड़कंप मच गया, जिसके आधार पर एसएसपी ने दो पुलिसकर्मियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

विज्ञापन

हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल निलंबित

शाही थाना प्रभारी की रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने आरोपी हेड कांस्टेबल बुजेशा कुमार और कांस्टेबल मोटी कुमार को निलंबित कर दिया है. वहीं, होमगार्ड मुकेश शर्मा के खिलाफ कार्रवाई के लिए कमांडेंट को पत्र लिखा गया है. मामले में सामने आए आरोपों को लेकर विभागीय स्तर पर कार्रवाई की गई है.

112 सेवा के वाहन से डीजल चोरी का आरोप

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, डुनका चौकी क्षेत्र में चलने वाली 112 सेवा के वाहन का डीजल चोरी किए जाने का आरोप है. वायरल फोटो और वीडियो में 112 सेवा के वाहन से डीजल निकालने का दृश्य दिखाई दे रहा है. आरोप है कि डीजल चोरी कर उसे बेचने और उसकी रकम वसूलने का काम किया जा रहा था.

सोशल मीडिया पर वीडियो-फोटो वायरल

डीजल चोरी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया. इसके बाद शाही थाना प्रभारी की रिपोर्ट के आधार पर दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है, जबकि होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित कमांडेंट को पत्र भेजा गया है.

Must Read- बदायूं में निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, मलबे में दबे तीन लोग, इलाज के दौरान दो की मौत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola