UP Home Guard Recruitment: बरेली में दौड़ पूरी करते ही बिगड़ी हालत, 6 महिला अभ्यर्थी अस्पताल पहुंचीं; 5 को फ्रैक्चर

Updated:
विज्ञापन

होमगार्ड भर्ती की दौड़ में घायल महिला अभ्यर्थी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

यूपी होमगार्ड भर्ती की दौड़ में बरेली में 6 महिला अभ्यर्थी घायल हो गईं. इनमें 5 के पैर में फ्रैक्चर आया, जबकि एक बेहोश हो गई. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

UP Home Guard Recruitment: बरेली में होमगार्ड भर्ती की दौड़ के दौरान सोमवार को कुछ महिला अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा का मैदान अचानक अस्पताल तक पहुंचने की वजह बन गया. स्पोर्ट्स स्टेडियम में दौड़ पूरी करते-करते छह अभ्यर्थी घायल हो गईं. इनमें पांच के पैर में फ्रैक्चर आया, जबकि एक अभ्यर्थी बेहोश होकर गिर पड़ी. सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

दौड़ के दौरान बिगड़ी छह अभ्यर्थियों की तबीयत

भर्ती परीक्षा के दौरान फर्रुखाबाद के मऊ निवासी 28 वर्षीय अनामिका ने दौड़ पूरी की. इसके बाद उन्हें अचानक चक्कर आने लगा और उनकी हालत बिगड़ गई. वहीं, पीलीभीत के बीसलपुर की रहने वाली संध्या अंतिम राउंड में करीब 50 मीटर की दूरी पर गिर गईं. जांच में उनके पैर में फ्रैक्चर मिला.

पांचवें और छठे राउंड में भी हुए हादसे

शाहजहांपुर के कलान निवासी रिंकी दौड़ के पांचवें राउंड में अचानक असहज हो गईं. उनकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया और वह बेहोश होकर गिर पड़ीं. लखीमपुर खीरी की 28 वर्षीय काजल जायसवाल और नीतू देवी छठे राउंड में पैर में चोट लगने के बाद गिर गईं. दोनों के पैर में फ्रैक्चर की बात सामने आई है.

सभी घायल अभ्यर्थी जिला अस्पताल में भर्ती

25 वर्षीय सरिता भी दौड़ के दौरान घायल हुईं. परीक्षा के दौरान छह महिला अभ्यर्थियों के घायल होने के बाद सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया. इनमें पांच अभ्यर्थियों के पैर में फ्रैक्चर बताया गया है, जबकि एक को दौड़ पूरी करने के बाद चक्कर आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Also Read: UP NEET UG Counselling 2026: राउंड-2 स्टेट मेरिट लिस्ट जारी, इतने अभ्यर्थी पात्र, अब इस तारीख तक करना होगा एडमिशन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola