बरेली में प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, प्लास्टिक की रस्सी से घोंटा गला, 8 दिन बाद ईंट भट्ठे के पास बोरी में मिला शव

Updated:
विज्ञापन

बरेली में घटना के बाद जुटे लोग (AI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उत्तर प्रदेश के बरेली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की निर्मम हत्या कर दी. दोनों ने गला घोंटकर पप्पू की जान ली और शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की.

विज्ञापन

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है. बरेली के भुता थाना क्षेत्र स्थित फैजनगर गांव में आठ दिन से लापता 45 वर्षीय पप्पू की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस के मुताबिक, पप्पू की पत्नी नरगिस ने अपने प्रेमी राजा के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी. दोनों ने प्लास्टिक की रस्सी से गला कसकर पप्पू की जान ले ली और शव को बोरी में भरकर ठिकाने लगा दिया. गुरुवार को पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर गांव के पास एक ईंट भट्ठे के नजदीक झाड़ियों से शव बरामद किया.

विज्ञापन

11 सितंबर की रात लापता हुआ था पप्पू

पुलिस के अनुसार, पप्पू 11 सितंबर की रात से घर से गायब था. उसकी पत्नी नरगिस ने 15 सितंबर को भुता थाने पहुंचकर पति की गुमशुदगी दर्ज कराई, इसके अगले ही दिन नरगिस ने पुलिस को बताया कि उसे अपने प्रेमी राजा पर पति की हत्या करने का शक है. पुलिस ने राजा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों के बाद पुलिस का शक नरगिस पर भी गहराया और उससे कड़ाई से पूछताछ की गई.

पूछताछ में खुला हत्या का राज

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में नरगिस और राजा ने पप्पू की हत्या करने की बात स्वीकार की. दोनों ने बताया कि 11 सितंबर की रात प्लास्टिक की रस्सी से गला कसकर पप्पू की हत्या की गई थी, इसके बाद शव को बोरी में बंद कर दिया गया और पुलिस से बचने के लिए उसे ठिकाने लगाने की कोशिश की गई. शुरुआती पूछताछ में दोनों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को बहगुल नदी में फेंकने की बात कही.

नदी में शव तलाशने से पहले बदला बयान

पुलिस जब आरोपियों के बताए स्थान पर नदी में शव तलाशने की तैयारी कर रही थी, तभी दोनों ने अपना बयान बदल दिया. इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर फैजनगर गांव के पास ईंट भट्ठे के नजदीक झाड़ियों में तलाश की. यहां बोरी के अंदर पप्पू का शव बरामद हुआ. शव मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का कारण

एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया कि बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस ने पत्नी नरगिस और उसके प्रेमी राजा को हिरासत में लेकर पूछताछ की है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. -शाहजहांपुर से पवन तोमर की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: 14 दिन भी नहीं टिकी 4 लाख की शादी! गाजियाबाद में 'लुटेरी दुल्हन' का हाई-वोल्टेज ड्रामा, हाथ की नस काटी, घर जलाने की दी धमकी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola