भाजपा का 60 सेकेंड वाला सरकारी शो, 37,500 लोगों की बदली जिंदगी को रील में दिखाने की तैयारी

Updated:
विज्ञापन

60 सेकेंड की रील में दिखेगा 37,500 लोगों का बदलाव

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP politics: गोरखपुर में भाजपा 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 60-60 सेकंड की वीडियो रील तैयार कर रही है. इनमें 37,500 लाभार्थियों की वास्तविक कहानियों को दिखाया जाएगा, जो सरकारी योजनाओं से उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलाव को दर्शाती हैं.

विज्ञापन

UP Politics: गोरखपुर में भाजपा की ओर से सरकार की जनोपयोगी योजनाओं और उनसे लोगों के जीवन में आए बदलाव को सोशल मीडिया के जरिए सामने लाने की तैयारी है. इसके लिए ‘सेवा संकल्प अभियान के तहत 60-60 सेकेंड की वीडियो रील तैयार की जाएंगी. इन रील में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले लोगों की वास्तविक कहानियों और उनके अनुभवों को प्रमुखता से दिखाया जाएगा.

विज्ञापन

37,500 लाभार्थियों की जिंदगी में आए बदलाव पर फोकस

अभियान के तहत गोरखपुर जिले में अलग-अलग सरकारी विभागों की योजनाओं से जुड़े करीब 37,500 लाभार्थियों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव को रील के माध्यम से प्रस्तुत करने का लक्ष्य रखा गया है. मकसद सिर्फ योजनाओं की जानकारी देना नहीं, बल्कि लाभार्थियों के अनुभव के जरिए यह बताना है कि सरकारी योजनाओं ने उनकी जिंदगी में किस तरह परिवर्तन किया.

17 सितंबर से एक महीने तक चलेगा अभियान

‘सेवा की कहानी’ नाम से चलने वाला यह अभियान 17 सितंबर से एक महीने तक चलेगा. खबर के मुताबिक, इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का हिस्सा बताया गया है. अभियान में सरकारी योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों की सफलता और बदलाव की कहानियों को सोशल मीडिया रील के रूप में लोगों तक पहुंचाया जाएगा.

इन विभागों के लाभार्थियों की बनेगी रील

गोरखपुर में ग्राम विकास विभाग से जुड़े 5,000, पंचायती राज विभाग के 4,000, कृषि विभाग के 5,000, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के 6,000, चिकित्सा विभाग के 2,000 और पूर्ति विभाग से जुड़े 5,000 लाभार्थियों की जिंदगी में आए बदलाव को रील में शामिल किया जाएगा. इस तरह इन विभागों से ही बड़ी संख्या में लाभार्थियों की कहानियां सामने आएंगी.

शिक्षा से खेल और सामाजिक क्षेत्र तक कवरेज

अभियान में नगर निगम एवं नगर पंचायतों से जुड़े 2,000, शिक्षा विभाग के 5,000, खेल विभाग के 500 और सोशल सेक्टर से जुड़े 1,000 लाभार्थियों को भी शामिल किया जाएगा. सोशल सेक्टर में समाज कल्याण, अल्पसंख्यक, दिव्यांगजन, प्रोफेशन एवं पिछड़ा वर्ग से जुड़े लाभार्थी शामिल हैं. इसके अलावा निर्माण विभाग की ओर से वृहद अवस्थापना एवं जनोपयोगी परियोजनाओं पर आम जनमानस को प्रेरित करने वाली रील तैयार की जाएगी. डीएम दीपक मीणा के मुताबिक, इन रीलों का उद्देश्य लोगों को यह दिखाना है कि सरकारी योजनाएं गरीब, किसान, महिला, विद्यार्थी, खिलाड़ी और युवा की जिंदगी की दिशा बदल सकती हैं.

यह भी देखें: UP Election 2027: अखिलेश ने गन्ना किसानों के लिए खोला पत्ता, सरकार बनी तो 24 घंटे वाला ऐलान बना चर्चा का विषय

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola