Train Late Today: आगरा से गुजरने वाली 4 ट्रेनें आज रहेंगी प्रभावित, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Updated:
विज्ञापन

चार ट्रेनें लेट, यात्रियों को करना होगा इंतजार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Agra News: यदि आप आज आगरा से ट्रेन यात्रा कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है. धौलपुर में चल रहे यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते आगरा से होकर गुजरने वाली चार प्रमुख ट्रेनें प्रभावित होंगी, जिनमें मेमू एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस, तमिलनाडु संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और महाकौशल एक्सप्रेस शामिल हैं. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन का सही समय 139 पर जांच लें.

विज्ञापन

Agra News: अगर आज ट्रेन से सफर करने वाले हैं और आपका रूट आगरा से होकर गुजरता है, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. धौलपुर में चल रहे यार्ड रीमॉडलिंग और रेलखंड पर प्री-एनआई व एनआई कार्य के चलते आगरा से गुजरने वाली चार प्रमुख ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. इनमें एक ट्रेन करीब एक घंटे तक देरी से चलेगी, जबकि बाकी ट्रेनों के समय में भी बदलाव रहेगा.

विज्ञापन

मेमू एक्सप्रेस सबसे ज्यादा प्रभावित

आगरा कैंट से दोपहर 2:40 बजे रवाना होने वाली 11808 आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू एक्सप्रेस सबसे ज्यादा प्रभावित होगी. इस ट्रेन के संचालन में करीब 60 मिनट तक का बदलाव रहेगा. ऐसे में यात्रियों को सामान्य समय से अधिक इंतजार करना पड़ सकता है.

इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों पर भी असर

मेमू एक्सप्रेस के अलावा तीन अन्य प्रमुख ट्रेनों के परिचालन पर भी काम का असर पड़ेगा. समता एक्सप्रेस 45 मिनट, तमिलनाडु संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 30 मिनट और महाकौशल एक्सप्रेस 20 मिनट तक प्रभावित रहेगी.

धौलपुर में चल रहा है यार्ड रीमॉडलिंग का काम

आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि धौलपुर स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का काम चल रहा है. इसके साथ ही धौलपुर-गढ़ी सांद्रा के बीच करीब 18 किलोमीटर रेलखंड में गेज परिवर्तन से जुड़े प्री-एनआई और एनआई कार्य किए जा रहे हैं. इसी वजह से ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है.

15 सितंबर को इन ट्रेनों का बदलेगा समय

रेलवे के अनुसार 15 सितंबर को चार ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. 11808 मेमू एक्सप्रेस 60 मिनट, समता एक्सप्रेस 45 मिनट, तमिलनाडु संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 30 मिनट और महाकौशल एक्सप्रेस 20 मिनट तक प्रभावित रहेगी.

स्टेशन जाने से पहले 139 पर करें फोन

रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन का सही समय जरूर जांच लें. इसके लिए रेलवे की हेल्पलाइन 139 पर फोन कर ट्रेन की ताजा स्थिति और समय की जानकारी ली जा सकती है. इससे स्टेशन पर अनावश्यक इंतजार से बचा जा सकेगा.

Also Read: प्रयागराज में TGT-PGT Protest: 'मेहंदी' से सरकार पर करारा प्रहार, हाथों में पिया का नाम नहीं, भर्ती नियमावली का मांगा 'हक'

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola