छठ-दिवाली पर अब घर जाना होगा आसान, रेलवे ने चलाई योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Updated:
विज्ञापन

रेलवे ने ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर के बीच स्पेशल ट्रेन का किया ऐलान (सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

त्योहारों के मौसम में घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने एक बड़ी राहत दी है. योग नगरी ऋषिकेश और मुजफ्फरपुर के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है. यह ट्रेन यात्रियों को आरामदायक सफर का अनुभव देगी.

विज्ञापन

UP Festival Special Train: त्योहारों के मौसम में घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने राहत की खबर दी है. यात्रियों की सुविधा को देखते हुए योग नगरी ऋषिकेश और मुजफ्फरपुर के बीच विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है. यह ट्रेन गोरखपुर के रास्ते चलेगी और दोनों दिशाओं में निर्धारित दिनों पर यात्रियों को सफर की सुविधा देगी.

विज्ञापन

18 फेरों में चलेगी आरक्षित स्पेशल ट्रेन

रेल प्रशासन के अनुसार, 04314/04313 योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर द्वि-साप्ताहिक आरक्षित त्योहार स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार योग नगरी ऋषिकेश से यह ट्रेन एक अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार और बृहस्पतिवार को चलेगी. वहीं, मुजफ्फरपुर से इसकी सेवा दो अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को उपलब्ध रहेगी. दोनों दिशाओं में ट्रेन के कुल 18 फेरे निर्धारित किए गए हैं.

ऋषिकेश से दोपहर 3:20 बजे खुलेगी ट्रेन

04314 योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन योग नगरी ऋषिकेश से दोपहर 3:20 बजे रवाना होगी. अगले दिन यह गोरखपुर पहुंचेगी और सुबह 5:15 बजे वहां से मुजफ्फरपुर के लिए रवाना होगी. ट्रेन के मुजफ्फरपुर पहुंचने का समय सुबह 11:45 बजे निर्धारित किया गया है.

मुजफ्फरपुर से दोपहर 1:15 बजे होगी वापसी

वापसी में 04313 मुजफ्फरपुर-योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन दो अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को चलेगी. मुजफ्फरपुर से ट्रेन दोपहर 1:15 बजे रवाना होगी. रात 8:35 बजे गोरखपुर से आगे के लिए प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 11:15 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी. त्योहार के दौरान यात्रियों के लिए यह विशेष ट्रेन अतिरिक्त यात्रा विकल्प उपलब्ध कराएगी.

Also Read: लखनऊ से कानपुर बस सफर हुआ महंगा, जाजमऊ पुल की मरम्मत से बढ़ा किराया जानिए नया रेट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola