गंगा की लहरों ने बक्सर से बलिया पहुंचाया, 50 किमी बहने के बाद जो हुआ उसने सबको कर दिया हैरान, झोपड़ी के सहारे बची महिला की जान
गंगा की लहरों ने बक्सर से बलिया पहुंचाया
UP Flood: गंगा नदी की तेज धारा में बक्सर से बहकर बलिया पहुंची 55 वर्षीय सुनेना देवी की जान एक झोपड़ी के सहारे बची. 10 दिन बाद जब वे मदद की उम्मीद में झोपड़ी से निकलीं, तो फिर खतरे में पड़ गईं.
UP Flood: बिहार के बक्सर जिले की रहने वाली 55 वर्षीय सुनेना देवी करीब 10 दिन पहले गंगा की तेज धारा में बह गई थीं. पानी का बहाव इतना तेज था कि वह बहते हुए उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के चैनछपरा गांव तक पहुंच गईं. यहां बाढ़ के पानी के बीच उन्हें खेत में बनी एक झोपड़ी दिखाई दी. सुनेना देवी ने झोपड़ी का सहारा पकड़कर खुद को डूबने से बचाया और कई दिनों तक उसी के सहारे जिंदगी गुजारती रहीं.
झोपड़ी से निकलीं तो फिर गहरे पानी में फंसीं
सोमवार सुबह सुनेना देवी को उम्मीद थी कि अब उन्हें मदद मिल जाएगी. वह झोपड़ी से बाहर निकलीं, लेकिन कुछ दूर आगे बढ़ते ही पानी की गहराई बढ़ गई और वह डूबने लगीं. महिला ने बचाव के लिए चीख-पुकार मचाई. उनकी आवाज सुनकर आसपास मौजूद मल्लाहों की नजर उन पर पड़ी. मल्लाह तुरंत महिला के पास पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई.
पुलिस ने परिजनों को दी जानकारी
सूचना मिलने के बाद हल्दी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सुनेना देवी को थाने ले गई. पूछताछ में महिला ने बताया कि वह बक्सर जिले के कपूरतरी गांव की रहने वाली हैं और करीब दस दिन पहले गंगा की तेज धारा में बह गई थीं. हल्दी थाने के एसओ राज राय ने बताया कि महिला बक्सर से बहकर बलिया पहुंची थी. पुलिस ने उनके सुरक्षित होने की जानकारी परिवार को दे दी है.
यह भी देखें: UP Election 2027: अखिलेश ने गन्ना किसानों के लिए खोला पत्ता, सरकार बनी तो 24 घंटे वाला ऐलान बना चर्चा का विषय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए