UP Election 2027: अखिलेश ने गन्ना किसानों के लिए खोला पत्ता, सरकार बनी तो 24 घंटे वाला ऐलान बना चर्चा का विषय

Updated:
विज्ञापन

अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर किसान हितों की अनदेखी करने का आरोप

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP Politics: समाजवादी पार्टी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले किसानों को साधने की कोशिश तेज कर रही है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किसानों से संवाद के दौरान बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी की सरकार बनने पर गन्ना किसानों को बिक्री के 24 घंटे के भीतर भुगतान कराया जाएगा.

विज्ञापन

UP Politics: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने किसानों को साधने की कोशिश तेज कर दी है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किसानों से संवाद के दौरान बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी की सरकार बनने पर गन्ना किसानों को बिक्री के 24 घंटे के भीतर भुगतान कराया जाएगा. उन्होंने 2027 के चुनाव को किसानों के भविष्य से जोड़ते हुए भाजपा सरकार पर किसान हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया.

विज्ञापन

खाद-बीज और बिजली को लेकर BJP पर निशाना

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसानों को जरूरत के समय खाद और बीज नहीं मिल पाता. उन्होंने आरोप लगाया कि कमीशनखोरी और मुनाफाखोरी के कारण किसान परेशान हैं. सपा प्रमुख ने सरकार बनने पर किसानों को पर्याप्त बिजली, खाद, बीज और सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने का वादा किया. साथ ही उन्होंने कहा कि गांवों का विकास समाजवादी पार्टी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा.

किसानों ने अखिलेश को सौंपा हल और हुक्का

किसानों ने अखिलेश यादव के सामने अपनी समस्याएं रखते हुए उन पर भरोसा जताया. उनका कहना था कि अखिलेश यादव कृषि और किसान परिवारों की परेशानियों को समझते हैं. इस दौरान बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर के चौधरी विरेंद्र प्रधान ने अखिलेश यादव को हल भेंट किया, जबकि बागपत के किसानों ने पारंपरिक हुक्का भेंट किया. अखिलेश ने अपने कार्यकाल में कृषि बजट बढ़ाने का भी जिक्र किया.

डुप्लीकेट वोटरों को लेकर सपा ने उठाया सवाल

इधर, समाजवादी पार्टी ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है. पार्टी ने इटावा विधानसभा क्षेत्र में 458 मतदान केंद्रों पर 3 हजार से अधिक कथित दोहरे और फर्जी मतदाताओं की जांच और नाम हटाने की मांग की. सपा नेताओं का दावा है कि कई बूथों पर एक ही मतदाता का नाम, संबंधी का नाम, उम्र और पता कई बार दर्ज है, जबकि अलग-अलग EPIC नंबर इस्तेमाल किए गए हैं.

यह भी देखें: UP Election 2027: जयंत चौधरी ने मंच से की योगी सरकार की तारीफ, गन्ना - एथेनॉल नीति पर विपक्ष को घेरा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola