IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, 15 सितंबर से खत्म हुआ सफर, आखिर क्यों छोड़ दी प्रशासनिक सेवा

Updated:
विज्ञापन

केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने इस्तीफा स्वीकार कर इसकी अधिसूचना जारी की

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: यूपी कैडर की 2013 बैच की IAS अधिकारी दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर मुहर लग गई है. केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है, जो 15 सितंबर 2026 से प्रभावी होगा. उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से यह फैसला लिया है.

विज्ञापन

UP News: यूपी कैडर की 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल के प्रशासनिक सेवा छोड़ने के फैसले पर अब मुहर लग गई है. केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. इस्तीफा 15 सितंबर 2026 से प्रभावी माना जाएगा. दिव्या मित्तल ने 30 अगस्त को व्यक्तिगत कारणों, पारिवारिक प्राथमिकताओं और जीवन के नए लक्ष्यों का हवाला देते हुए स्वेच्छा से सेवा से त्यागपत्र दिया था.

विज्ञापन

31 अगस्त को केंद्र को भेजा गया था इस्तीफा

दिव्या मित्तल के इस्तीफे को राज्य सरकार की ओर से केंद्र सरकार को भेजा गया था. शासन से जुड़े सूत्रों के अनुसार, त्यागपत्र केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग यानी DoPT को भेजा गया, जहां प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसे मंजूरी दे दी गई. इसके साथ ही अब उनकी आईएएस सेवा से औपचारिक विदाई तय हो गई है और 15 सितंबर से इस्तीफा प्रभावी हो जाएगा.

सोशल मीडिया के जरिए दी थी जानकारी

दिव्या मित्तल ने अपने इस्तीफे की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और एक्स के जरिए सार्वजनिक की थी. इससे पहले मई 2026 में उन्हें देवरिया के जिलाधिकारी पद से हटाकर राजस्व विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई थी. डीएम पद से हटाए जाने के बाद से ही उनके प्रशासनिक दायित्व को लेकर चर्चाएं चल रही थीं. बाद में उन्होंने सेवा छोड़ने का फैसला लिया.

अब आगे क्या होगा

शासन के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, आईएएस अधिकारी के इस्तीफे की प्रक्रिया में केंद्र स्तर पर अंतिम निर्णय लिया जाता है. चूंकि आईएएस अधिकारियों के नियुक्ति प्राधिकारी राष्ट्रपति होते हैं, इसलिए ऐसी प्रक्रिया में राष्ट्रपति भवन से जुड़े औपचारिक पहलू भी शामिल होते हैं. फिलहाल केंद्रीय स्तर से इस्तीफा स्वीकार किए जाने के बाद दिव्या मित्तल का प्रशासनिक सेवा से अलग होना तय हो गया है.

यह भी देखें: IAS की कुर्सी छोड़ी, अब राजनीति की राह? दिव्या मित्तल पर अजय राय के बयान से बढ़ा सस्पेंस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola