महिला से बोले सीएम योगी- घबराइए मत, बच्चे के इलाज में नहीं होगी दिक्कत

Updated:
विज्ञापन
CM Yogi in Janta Darshan

जनता दर्शन के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

जनता दर्शन के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावस्ती से आई एक महिला को भरोसा दिया कि उनका आयुष्मान कार्ड बनवाया जाएगा. यही नहीं जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से भी मदद दी जाएगी.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान श्रावस्ती से आई एक महिला ने गंभीर बीमारी से पीड़ित अपने बच्चे के इलाज के लिए मदद मांगी. बच्चे को देखकर मुख्यमंत्री भावुक हो गए और मदद का भरोसा दिया. मुख्यमंत्री ने महिला से आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा.

जब महिला ने बताया कि उसका कार्ड नहीं बना है, मुख्यमंत्री ने कहा- घबराइए मत, बच्चे के इलाज में कोई भी बाधा नहीं आने देंगे. आयुष्मान कार्ड बनवाएंगे और विवेकाधीन कोष से भी बच्चे के इलाज में आर्थिक सहायता देंगे. महिला का प्रार्थना पत्र लेकर उन्होंने मौके पर मौजूद अफसरों को निर्देश दिया किया कि श्रावस्ती के जिलाधिकारी से कहकर इसका आयुष्मान कार्ड बनवाया जाए. साथ ही डीएम के जरिये इलाज का इस्टीमेट भी शासन को उपलब्ध कराया जाए.

यह भी पढ़ें : गिफ्ट देखकर हंसी रोक नहीं पाए सीएम योगी, जानें क्या थी वो चीज

करीब 200 लोगों से मिले सीएम योगी

गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी करीब 200 लोगों से मिले. महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने लगी कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना. इत्मीनान से बात सुनते हुए उनके प्रार्थना पत्र लिए. पास में खड़े अधिकारियों को समस्या समाधान हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए.

अपराध व जमीन कब्जा किए जाने से संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री सख्त

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाएं. उन्होंने उनसे मिलने आए लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा, घबराइए मत. सरकार हर समस्या पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराएगी. अपराध व जमीन कब्जा किए जाने से संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों व भू माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए. जनता दर्शन में कुछ महिलाएं अपने बच्चों को लेकर आई थीं. मुख्यमंत्री ने इन बच्चों को दुलारा और चॉकलेट के साथ आशीर्वाद दिया.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola