UP Breaking News Live : लखनऊ के माल थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live Updates in Hindi: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव बुधवार यानी आज सुबह 11.00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. उम्मीद है कि अखिलेश यादव इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीट बंटवारे को लेकर अपनी बात रखेंगे. इसके अलावा यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

लखनऊ के माल थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या

लखनऊ के माल इलाके में 23 वर्षीय अरुण यादव की गोली मारकर हत्या. बदमाश फरार. घटना माल थाना क्षेत्र के थावर गांव की बतायी जा रही है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल से की मुलाकात, ‘रघुकुल रीति सदा’ पुस्तक भेंट की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें राजेंद्र अरुण रचित “रघुकुल रीति सदा” पुस्तक भेंट की.

UP Breaking News Live : लखनऊ के माल थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या

श्री राम की मूर्ति का मंदिर परिसर भ्रमण संपन्न, 18 जनवरी को गर्भ गृह में होगी स्थापना

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के दूसरे दिन श्री राम विग्रह का मंदिर परिसर में भ्रमण कराया गया. पहले नगर भ्रमण की योजना थी लेकिन इसे बाद में मंदिर परिसर भ्रमण तक सीमित किया गया है. आयोजन के तीसरे दिन गुरुवार को विग्रह गर्भ गृह में स्थापित किए जाएंगे. विग्रह की आंख पर पट्टी बंधी हुई है. जिसे प्राण प्रतिष्ठा के दिन खोला जाएगा.

UP Breaking News Live : लखनऊ के माल थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या

अयोध्या में एटीएस कमांडो की टीम तैनात, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

अयोध्या में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है. ATS की कमांडो टीम को भी विभिन्न टीम में बांटकर महत्वपूर्ण जगहों पर तैनात किया जा रहा है. डीजीपी विजय कुमार ने मंगलवार को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों की समीक्षा की थी.

ठंड के कारण कानपुर और मऊ में स्कूल 20 जनवरी तक बंद

यूपी में शीतलहर के प्रकोश के कारण स्कूलों में छुट्टियां 20 जनवरी तक बढ़ाई जा रही हैं. बुधवार को मऊ व कानपुर नगर में कक्षा 8 तक के स्कूल 20 जनवरी तक छुट्टी की गई है.

UP Breaking News Live : लखनऊ के माल थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या
UP Breaking News Live : लखनऊ के माल थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या

अयोध्या जा रहे पटाखे लदा ट्रक जल कर राख, संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग

अयोध्या में श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के जश्न के लिए आतिशबाजी का सामान लेकर तमिलनाडु के ट्रक में उन्नाव के पास अचानक आग लग गयी. जिसके चलते 3 घंटे सड़क पर आतिशबाजी होती रही. इससे पूरा ट्रैफिक जाम रहा. ट्रक में भगवान राम के पोस्टर और कैलेंडर भी थे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola