UP Breaking News Live: अखिलेश यादव जाएंगे रामलला के दर्शन करने, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को लिखा पत्र
UP Breaking News Live Updates in Hindi: राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा, विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार और आरएसएस नेता राम लाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह का निमंत्रण दिया. इसके अलावा यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
अखिलेश यादव जाएंगे रामलला के दर्शन करने, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को लिखा पत्र

अखिलेश यादव भी रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे. उन्होंने श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है. शनिवार को अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स इस पत्र को साझा किया है. पत्र लिखा है कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के स्नेह निमंत्रण के लिए धन्यवाद और समारोह के सकुशल होने की हार्दिक शुभकामनाएं. हम प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के बाद सपरिवार दर्शनार्थी बनकर अवश्य आएंगे.
अयोध्या में 22 जनवरी को सांस्कृतिक शोभायात्रा के सारथी बनेंगे 2500 लोक कलाकार
महज 9 दिन और… फिर देश-दुनिया उस पल का दीदार करेगी, जिसकी अभिलाषा 500 वर्षों से कई पीढ़ियां कर रही थीं। वह दिन आ गया तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में इसे अद्वितीय, अविस्मरणीय बनाने में संस्कृति विभाग भी जुट गया है. 14 जनवरी से 24 मार्च तक यहां प्रदेश-देश व दुनिया के 5000 कलाकार एक तरफ जहां विभिन्न माटी की संस्कृतियों के सुरों की गंगा को प्रवाहित करेंगे तो वहीं इन 70 दिनों में 15 से अधिक देशों के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे. इस अवधि में उत्तर प्रदेश की 25 व अन्य प्रदेशों की 10 रामलीला मंडलियों की प्रस्तुतियां भी त्रेतायुग के वैभव का दीदार कराएंगी. वहीं प्राण-प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को 100 मंचों पर 2500 लोक कलाकार सांस्कृतिक शोभायात्रा के सारथी बनेंगे.
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के विशिष्ट मेहमानों को उपहार में दी जाएगी ‘रामरज’
अयोध्या (भाषा): अयोध्या स्थित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले सभी अतिथियों को उपहारस्वरूप ‘रामरज’ दी जाएगी और उन्हें प्रसाद के रूप में देसी घी से बने मोतीचूर के विशेष लड्डू दिए जाएंगे. एक सरकारी बयान के मुताबिक 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने वाले मेहमानों को मंदिर की बुनियाद की खुदाई के दौरान निकाली गई मिट्टी (रामरज) भेंट की जाएगी. राम जन्मभूमि की इस मिट्टी को विशेष छोटे बक्से में पैक किया जाएगा और प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों को भेंट किया जाएगा. राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े एक सदस्य ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मंदिर की तस्वीर भेंट की जाएगी. प्राण प्रतिष्ठा समारोह में ट्रस्ट ने देश भर से 11 हजार से अधिक मेहमानों को आमंत्रित किया है और इन सभी लोगों को यादगार उपहार देने की व्यवस्था की जा रही है. अयोध्या के मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए 7,500 लोगों को मंदिर प्रांगण में बैठाने की व्यवस्था की गई है.
मेरठ में स्कूटी सवार ने की फायरिंग, तीन लोग घायल
मेरठ में स्कूटी सवार ने अचानक फायरिंग कर दी. इससे खेत में 3 लोगों को गोली लगी है. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने पथराव कर हमलावरों को दौड़ाया. जिससे गोली चलाने वाले फरार हो गए. मामला मेरठ के थाना मवाना के किशनपुर का बताया जा रहा है.
अयोध्या आने वाले वीआईपी को बंदरों से बचाएगा नगर निगम और वन विभाग
अयोध्या आने वाले वीआईपी-वीवीआईपी को बंदरों के आतंक से बचाने के लिए नगर निगम और वन विभाग कार्ययोजना बना रहा है. डीएफओ सितांशु पांडे का कहना है कि स्थानीय प्रशासन और वन विभाग सक्रिय हैं. कपि कनन सोसाइटी बंदरों का सर्वे कर रही है. मंकी फॉरेस्ट के लिए कोशिश करेंगे. इसके लिए एक कार्य योजना बनाई गई है. अयोध्या में एक नवग्रह वाटिका है. इसके अलावा धर्म पथ और राम पथ पर थीम प्लांटेशन किया जा रहा है.
सीएम योगी रविवार को अयोध्या में लता मंगेशकर चौक से करेंगे सफाई अभियान का शुभारंभ
सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को अयोध्या जाएंगे. लता मंगेशकर चौक से सफाई अभियान का शुभारंभ करेंगे. इससे पहले वह हनुमानगढ़ी, राम लला का दर्शन पूजनव करेंगे. पीएम मोदी के निर्देश पर 14 जनवरी से 21 जनवरी सफाई अभियान चलना है. सीएम योगी डिजिटल टूरिस्ट एप को भी लॉन्च करेंगे.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए