UP Breaking News Live: एकलव्य वनवास छात्रावास का लोकार्पण व सारंग धनुर्विद्या प्रशिक्षण केंद्र के शिलान्यास
UP Breaking News Live Updates: यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
एकलव्य वनवास छात्रावास का लोकार्पण व सारंग धनुर्विद्या प्रशिक्षण केंद्र के शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को एचपीसीएल के सीएसआर फंड के सहयोग से सेवा समर्पण संस्थान के एकलव्य वनवास छात्रावास के लोकार्पण एवं सारंग धनुर्विद्या प्रशिक्षण केंद्र के शिलान्यास किया. उन्होंने कहा वनवासी समाज देश के अतीत की परंपराओं का वाहक है. वह धरती को माता मान कर माता भूमि: पुत्रो अहं पृथिव्या: के दिव्य भाव के साथ आज भी भारत की अरण्य संस्कृति को न केवल लेकर चल रहा है, बल्कि उसके माध्यम से वैश्विक समुदाय को नया संदेश भी दे रहा है.
कन्या सुमंगला योजना के तहत अब मिलेगा 15 हजार की धनराशि को बढ़ाकर किया 25000 रुपए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेटियों से किया अपना वादा पूरा कर दिया. मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में अभी तक छह श्रेणियों में 15 हजार रुपये दिए जाते थे, जिसे वित्तीय वर्ष 2024-25 से बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने की घोषणा की थी. बेटियों के जन्म से लेकर स्नातक/डिप्लोमा में प्रवेश पर यह राशि छह श्रेणियों में दी जाती है. इन सभी श्रेणियों में दी जाने वाली राशि में भी बढ़ोतरी की गई है. पहली अप्रैल से इसका लाभ मिलने लगेगा.
यूपी से बीजेपी के संजय सेठ ने किया नामांकन, आठवां प्रत्याशी होने से अब होगी वोटिंग
यूपी से बीजेपी के बीजेपी के संजय सेठ ने आठवें प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया है. बीजेपी के इस कदम से अब चुनाव में वोटिंग से फैसला होगा. क्योंकि 10 सीटों के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में हैं. सीटों के हिसाब से बीजेपी को सात और सपा के तीन सदस्य जीत रहे थे. लेकिन अब सपा के तीसरे सदस्य के लिए संकट की स्थिति बन गई है.
सोनिया गांधी ने रायबरेली लोकसभा की जनता को लिखा पत्र, जताया आभार
सोनिया गांधी ने रायबरेली लोकसभा की जनता को पत्र लिखकर आभार जताया है. उन्होंने लिखा है कि वह स्वास्थ्य कारणों से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ सकती हैं. लेकिन मेरा मन प्राण हमेशा आपके पास रहेगा. मुझे पता है कि आप हर मुश्किल में मुझे और मेरे परिवार को वैसे ही संभालेंगे जैसे अभी तक संभालते आए हैं.

ज्ञानवापी तहखाना मामले में पूजा की अनुमति के खिलाफ इलाहाबाद HC ने फैसला सुरक्षित रखा
ज्ञानवापी तहखाना मामले में पूजा की अनुमति के खिलाफ इलाहाबाद HC गुरुवार को सुनवाई हो रही थी. हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए