दहेज की मांग नहीं हुई पूरी, शौहर ने मोबाइल पर कह दिया ‘तलाक-तलाक-तलाक’

Updated:
विज्ञापन

talaq

Triple Talaq: पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 21 अप्रैल 2025 को वह मायके में थी. इस दौरान हैदर ने उसे फोन कर फिर से नकद पैसे लाने को कहा है. इंकार करने पर हैदर ने मोबाइल पर ही तीन बार तलाक बोलकर उसे तलाक दे दिया.

विज्ञापन

Triple Talaq: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक विवाहिता को मोबाइल पर तीन तलाक दिए जाने का मामला सामने आया है. पीड़िता नगमा बानो ने शिकायत दर्ज कराते हुए पति हैदर अली उर्फ बल्लू पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और तलाक देने का आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

बेगम से मांगता रहता था पैसा

दअसल, पूरा मामला जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के अलीनगर इलाके का है. पीड़िता नगमा की शादी साल 2017 में प्रयागराज जिले के झूंसी इलाके के रहने वाले हैदर अली से हुई थी. पीड़िता के अनुसार, शादी के बाद से ही उसका पति लगातार कभी 50 हजार तो कभी 10 हजार रुपये की मांग करता था. नगमा ने कई बार पति की मांग पूरी की, लेकिन परेशानियां खत्म नहीं हुईं.

यह भी पड़ें- पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

यह भी पढ़ें- तेज धूप के बीच राहत की उम्मीद! यूपी के इन जिलों में बादल गरजने की संभावना

संबंधित धाराओं में मामला दर्ज

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 21 अप्रैल 2025 को वह मायके में थी. इस दौरान हैदर ने उसे फोन कर फिर से नकद पैसे लाने को कहा है. इंकार करने पर हैदर ने मोबाइल पर ही तीन बार तलाक बोलकर उसे तलाक दे दिया. इस संबंध में नगमा ने गोपीगंज थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं और दहेज निषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें- एक जवान, 9 पाकिस्तानी टैंक, वीरता की मिसाल है वीर अब्दुल हमीद की कहानी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola