ePaper

तेज धूप के बीच राहत की उम्मीद! यूपी के इन जिलों में बादल गरजने की संभावना

Updated at : 10 May 2025 7:53 AM (IST)
विज्ञापन
UP Weather

UP Weather

UP Weather Aaj Ka Mausam: बीते दिन लखनऊ समेत कई इलाकों में सूरज का पारा बढ़ता हुआ नजर आया. प्रयागराज, वाराणसी और सुल्तानपुर जैसे जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया. अगले 4-5 दिनों में तापमान में 5 से 6 डिग्री तक की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है.

विज्ञापन

UP Weather Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है. मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) के अनुसार, शनिवार से राज्य में तेज धूप और गर्म हवाएं अपना असर दिखाना शुरू कर देंगी. बीते दिन लखनऊ समेत कई इलाकों में सूरज का पारा बढ़ता हुआ नजर आया. प्रयागराज, वाराणसी और सुल्तानपुर जैसे जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया. अगले 4-5 दिनों में तापमान में 5 से 6 डिग्री तक की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही 13 मई से प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्रों सहित कुछ जिलों में लू (Heat Wave) चलने की चेतावनी भी जारी की गई है. इसके अलावा, मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में बारिश की भी संभावना जताई है.

पूर्वांचल और अवध के किन जिलों में गरज-चमक की संभावना?

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रयागराज (Prayagraj Ka Mausam), फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, बांदा, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर,चित्रकूट, कौशाम्बी, चंदौली, वाराणसी (Varanasi Weather), संत रवि दास नगर, जौनपुर (Jaunpur Weather Forecast), मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर (Gorakhpur Weather Update), संत कबीर नगर, गाजीपुर, आजमगढ़, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और आसपास के इलाकों में गरज-चमक की संभावना जताई है. (Awadh Resion Weather Update)

यह भी पढ़ें- एक जवान, 9 पाकिस्तानी टैंक, वीरता की मिसाल है वीर अब्दुल हमीद की कहानी

यह भी पढ़ें- भारत-पाक तनाव के बीच चौकस यूपी पुलिस, पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द

4-5 दिनों में पारा बढ़ने की उम्मीद

लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने मुताबिक, शनिवार (Aaj Ka Mausam) के दिन यूपी के कई जिलों में झोंकेदार हवाओं के साथ बूंदाबांदी देखने को मिल सकता है. हालांकि, अगले 4-5 दिनों में अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना देखी जा सकती है. 

यह भी पढ़ें- महाराजा सुहेलदेव से महाराणा प्रताप तक, राजभर के बाद अखिलेश की ठाकुर वाली पॉलिटिक्स

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola