ePaper

UP News: सास के साथ बाजार जाने को तैयार हो रही महिला की पति ने ली जान , खुद भी फांसी पर झूला, ऐसे दिया अंजाम

Updated at : 10 Mar 2023 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
UP News: सास के साथ बाजार जाने को तैयार हो रही महिला की पति ने ली जान , खुद भी फांसी पर झूला, ऐसे दिया अंजाम

अलीगढ़ के थाना बरला इलाके के गांव दतावली में रहने वाले एक व्यक्ति ने मामूली बात पर ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया कि सभी सन्न रह गये. पहले परिवार के लोगों के साथ उसने मारपीट की. उसके बाद पत्नी की हत्या करने के बाद खुद ने भी आत्महत्या ली.

विज्ञापन

अलीगढ़. थाना बरला इलाके के दतावली गांव में एक व्यक्ति ने अपनी दूसरी पत्नी की हत्या कर दी. इसके बाद खुद भी फांसी लगा ली. पत्नी का कसूर बस इतना था कि वह अपनी सास के साथ बच्चों को लेकर बाजार जाना चाहती थी. पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों शवों को बाहर निकाला. पति का शव फंदे पर लटका हुआ था. मृत पायी गयी पत्नी के दो बच्चे हैं. पुलिस शुक्रवार की इस घटना को घरेलू प्रकरण बताते हुए जांच कर रही है. लोगों में यह चर्चा भी थी पति ने घटना को अंजाम देने से पहले परिवार के लोगों के साथ मारपीट की थी. पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है.

देवर बोला, भाभी मां के साथ जाने को तैयार हुई तो भैया ने सभी को पीटा 

बबलू के भाई अरुण ने बताया कि मां अलीगढ़ शहर को जा रही थी. भाभी भी मां के साथ जाने के लिये बच्चों के साथ खुद को भी तैयार कर रही थी. इस बीच भैया बबलू का पारा चढ़ गया. पहले तो उसे (अरुण) पीट दिया. इसके बाद मां और पार्वती के साथ बच्चों को भी पीटा. अरुण भाई बबलू की शिकायत करने थाने पहुंच गया. पुलिस के साथ वह लौटा तो बबलू और पार्वती अंदर मृत मिले.

फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी, एसपी ने माना पत्नी की हत्या हुई

एसपी ग्रामीण पलाश बंसल का कहना है कि पति- पत्नी का शव कमरे में मिला है . दरवाजा तोड़कर दोनों बॉडी को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया . फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई गयी है. एसपी ग्रामीण ने प्रारंभिक तथ्यों के आधार पर बताया कि अभी तक के सबूत बता रहे हैं कि बबलू ने पहले पत्नी का गला दबाकर हत्या की है. इसके बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी. दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

विज्ञापन
अनुज शर्मा

लेखक के बारे में

By अनुज शर्मा

Senior Correspondent

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola