संभल में ‘चाचा’ बनकर हुई रहस्यमयी एंट्री, 15 दिन की दुल्हन राखी को ले गया शख्स, जाते-जाते कर गया ऐसा खेल, पीछे छूटा ये राज

Updated:
विज्ञापन

'चाचा' बनकर घर पहुंचा युवक, राखी को ले गया

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: उत्तर प्रदेश में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां शादी के महज 15 दिन बाद दुल्हन अपने 'चाचा' के साथ घर से जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई. पीड़ित परिवार ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शादी के महज 15 दिन बाद दुल्हन के फरार होने का मामला सामने आया है. धनारी थाना क्षेत्र के धनारी पट्टी बालूशंकर गांव में एक युवक ने खुद को दुल्हन का चाचा बताया और उसे अपने साथ ले गया. आरोप है कि जाते समय दुल्हन घर से सोने-चांदी के जेवर और 25 हजार रुपये नकद भी ले गई. पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

शादी कराने के नाम पर पिता से लिए 1.25 लाख रुपये

पीड़ित हरपाल के मुताबिक, 10 जुलाई को मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र के नरोदा गांव की एक महिला उसके घर पहुंची थी. महिला ने बताया कि उसके पास एक लड़की रहती है, जिसके पति की मौत हो चुकी है और उसका सात साल का बेटा भी है. महिला ने दावा किया कि वह खुद लड़की का कन्यादान करेगी और शादी का पूरा खर्च उठाएगी. इसके बदले उसने एक लाख रुपये मांगे.

50 हजार एडवांस, फिर पंजाब में हुई शादी

महिला की बातों पर भरोसा करके हरपाल ने उसे 50 हजार रुपये एडवांस दे दिए. इसके बाद 75 हजार रुपये और कपड़े लेकर वह पंजाब पहुंचा, जहां 2 अगस्त को उसके बेटे गुलशन की शादी राखी नाम की युवती से करा दी गई. शादी में वही महिला कथित तौर पर कन्यादान करने वाली बनी. शादी के बाद हरपाल अपने बेटे और नई बहू को लेकर गांव वापस लौट आया.

'चाचा' बनकर घर पहुंचा युवक, राखी को ले गया

शिकायत के मुताबिक, शादी के करीब 15 दिन बाद 17 अगस्त को महिला ने हरपाल को फोन किया. उसने कहा कि राखी के चाचा उसे लेने के लिए आ रहे हैं और उसे उनके साथ भेज दिया जाए. दो दिन बाद 19 अगस्त को नरोदा गांव का एक युवक हरपाल के घर पहुंचा और खुद को राखी का चाचा बताकर उसे अपने साथ ले गया. परिवार को उस समय उसके दावे पर शक नहीं हुआ.

जेवर और 25 हजार रुपये भी साथ ले जाने का आरोप

हरपाल का आरोप है कि राखी जाते समय घर में रखे सोने के कुंडल, मंगलसूत्र का गिट्टा, चांदी की पायल, चांदी के कड़े और चांदी का कमरगुच्छा साथ ले गई. इसके अलावा भैंस खरीदने की बात कहकर 25 हजार रुपये नकद भी ले जाने की बात कही गई है. बाद में परिवार को पूरे मामले पर शक हुआ और कथित ठगी की जानकारी सामने आई.

अब पुलिस से कार्रवाई की मांग

मामले में हरपाल ने धनारी थाने में तहरीर देकर महिला दलाल, राखी और उसके साथ आए युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. परिवार का आरोप है कि शादी के नाम पर उससे 1.25 लाख रुपये लिए गए और फिर दुल्हन जेवर व नकदी लेकर चली गई. पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई और आरोपों की पुष्टि हो सकेगी.


यह भी देखें: UP Marriage Scheme: बेटियों की शादी पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा! 51 हजार की जगह अब मिलेंगे 1 लाख, आय सीमा भी बढ़ी, जाने पूरा प्रोसेस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola