वाराणसी में 250 ई-बसों का एंट्री! हर 3-5 मिनट में मिलेगी बस, जानें किसे मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा होगा करीब 300
Varanasi News: वाराणसी के सार्वजनिक परिवहन में बड़ा बदलाव आने वाला है. शहर को जल्द ही 250 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलने वाली हैं, जिससे हर 3-5 मिनट में यात्रियों को बस मिलेगी. यह कदम न केवल प्रदूषण को कम करेगा बल्कि निजी वाहनों पर निर्भरता भी घटाएगा.
Varanasi News: वाराणसी में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. शहर को जल्द ही 250 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलने जा रही हैं. इन बसों के प्रस्ताव को शासन स्तर पर मंजूरी मिल चुकी है. नई बसों के आने के बाद वाराणसी और आसपास के ग्रामीण इलाकों में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा को विस्तार मिलेगा.
इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा होगा करीब 300
क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय के अनुसार, नई बसों के शामिल होने के बाद वाराणसी में इलेक्ट्रिक बसों की कुल संख्या करीब 300 हो जाएगी. फिलहाल शहर में 50 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है. इससे सार्वजनिक परिवहन के लिए यात्रियों को पहले के मुकाबले अधिक विकल्प मिलेंगे.
28 और 38 सीटर होंगी नई बसें
नई बसों के बेड़े में अलग-अलग क्षमता वाली बसें शामिल होंगी. जानकारी के मुताबिक, 150 बसें 28 सीटर और 100 बसें 38 सीटर होंगी. बसों की संख्या बढ़ने से शहर के प्रमुख मार्गों के साथ आसपास के क्षेत्रों में भी परिवहन सेवा को बढ़ाया जा सकेगा.
हर 3 से 5 मिनट में बस मिलने का दावा
नई इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से यात्रियों के इंतजार का समय भी कम होने की उम्मीद है. अधिकारियों के मुताबिक, संचालन व्यवस्था ऐसी रखने की योजना है कि यात्रियों को हर तीन से पांच मिनट के अंतराल पर बस उपलब्ध हो सके. इससे व्यस्त मार्गों पर सार्वजनिक परिवहन की सुविधा बेहतर हो सकती है.
निजी वाहनों पर निर्भरता घटाने की तैयारी
अधिकारियों का कहना है कि 250 नई इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से निजी वाहनों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी. साथ ही इलेक्ट्रिक बसों के बढ़ते इस्तेमाल से प्रदूषण कम करने के प्रयासों को भी गति मिल सकती है. वाराणसी में बढ़ती यातायात जरूरतों के बीच इसे सार्वजनिक परिवहन के विस्तार के तौर पर देखा जा रहा है. यह भी देखें: UP में बदला आधार कार्ड बनाने का नियम, इस दिन से शुरू होगी नई सुविधा, ऐसे होगा पूरा प्रोसेस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए