मोटापे के खिलाफ पीएम मोदी की जंग, इन 10 हस्तियों को किया नॉमिनेट

Published by : Neha Kumari Updated At : 24 Feb 2025 3:16 PM

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi Fight Against Obesity: पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' में मोटापे पर बात करते हुए चिंता जताई. उन्होंने 10 हस्तियों को नामित किया और कम तेल खाने की अपील की. उन्होंने इनसे 10 और लोगों को जोड़ने का आग्रह किया ताकि अभियान बढ़े.

विज्ञापन

PM Modi Fight Against Obesity: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार की सुबह ट्वीट करते हुए 10 हस्तियों को मोटापे के खिलाफ जंग में उनका साथ देने के लिए नॉमिनेट किया है. पीएम मोदी ने कल मन की बात के दौरान मोटापे का मुद्दा उठाया था और कहा था कि मैं 10 लोगों को नॉमिनेट करूंगा और उनसे कहूंगा कि क्या हो अपने खाने में तेल को 10% कम करेंगे? पीएम मोदी ने आज सोशल मीडिया एक्स पर उन 10 लोगों के नाम बताए हैं.

पीएम मोदी ने इन 10 लोगों को किया नॉमिनेट

पीएम ने आनंद महिंद्रा, दिनेश लाल यादव निरहुआ, मनु भाकर, मीराबाई चानू, मोहनलाल, नंदन नीलेकनी, उमर अब्दुल्ला, फिल्म ऐक्टर माधवन, श्रेया घोषाल, और सुधा मूर्ति को नामित किया है. इन सभी को नामित किए जाने पर जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने खुशी जाहिर की है. 

उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर लिखा, मैं मोटापे के खिलाफ पीएम द्वारा शुरू किए गए अभियान से जुड़कर बहुत खुश हूं.’  मोटापा जीवन शैली से संबंधित कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है जैसे हृदय रोग, टाइप 2 मधुमेह, स्ट्रोक और सांस लेने की समस्याएं, चिंता और अवसाद जैसी मानसिक स्वास्थ्य स्थितियों का तो जिक्र ही नहीं.  आज मैं इन 10 लोगों को मोटापे के खिलाफ प्रधानमंत्री के अभियान में शामिल होने के लिए नामांकित कर रहा हूं और उनसे इस लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए 10 और लोगों को नामांकित करने का अनुरोध कर रहा हूं. 

हर आठ में से एक आदमी मोटापे से परेशान 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में बढ़ते मोटापे के मामलों पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि “आज हर आठ में से एक व्यक्ति मोटापे की समस्या से परेशान है” और इस समस्या को हल करने के लिए बिना देर किए प्रयास बढ़ाने होंगे. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि हमें इसे अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है और हम सब मिलकर इसे खेल-खेल में बहुत प्रभावी रूप से कर सकते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  “ मन की बात” प्रोग्राम में देश को संबोधित करते हुए लोगों से अनुरोध किया कि देश में मोटापे की समस्या से लड़ने के लिए उन्हें अपने खाने में से तेल की मात्रा को 10 प्रतिशत तक कम करने को कहा. साथ ही प्रोग्राम के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्यक्रम के बाद वह 10 लोगों को नॉमिनेट करें. नॉमीनेट 10 लोगों से वह आगराह करेंग क्य़ा वो अपने खाने के 10 प्रतिशत तेल कम करेगें? साथी उन्हें आगे 10 लोगों को नॉमिनेट पर अपील करने को बोले गए. 

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola