Live Updates

UP Ground Breaking Ceremony 4.0 LIVE: उत्तर प्रदेश में कुछ होता है तो मुझे सबसे अधिक आनंद होता है-पीएम मोदी

Author Amit yadav
Updated:
विज्ञापन

यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन हो रहा है. पीएम मोदी यहां लगभग 5 घंटे रहेंगे. वो 10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों का शुभारंभ करेंगे. इससे पहले वह संभल के ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम का शिलान्यास भी करेंगे. पीएम मोदी के यूपी दौरे की खबरों के लिए जुड़े रहे लाइव…

विज्ञापन

यूपी में निवेश का कल्चर-पीएम मोदी

यूपी में डबल इंजन की सरकार बने 7 वर्ष हो गए हैं. बीते 7 वर्षों में प्रदेश में रेड टेप के कल्चर को खत्म करके रेट कारपेट कल्चर बन गया है. बीते साथ वर्षों में यूपी में क्राइम काम तो हुआ निवेश कल्चर का विस्तार हुआ है. पिछले 7 वर्षों में यूपी में व्यापार विकास और विश्वास का माहौल बना है.

उत्तर प्रदेश में कुछ होता है तो मुझे सबसे अधिक आनंद होता है-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश का सांसद हूं, मेरे उत्तर प्रदेश में कुछ होता है तो मुझे सबसे ज्यादा आनंद होता है. आज हजारों प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो रहा है यह जो फैक्ट्रियां लग रही है, यहां उद्योग लग रहे हैं यह यूपी की तस्वीर बदलने वाले हैं मैं सभी निवेशकों को और विशेष कर यूपी के सभी युवाओं को विशेष रूप से बधाई देता हूं.

पीएम मोदी ने कहा-आज देश में मोदी की गारंटी की बहुत चर्चा है

पीएम मोदी ने जीबीसी 4.0 में कहा कि आज हम यहां विकसित भारत के लिए विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण के संकल्प के साथ एकजुट हुए हैं. इस समय टेक्नोलॉजी के माध्यम से हमारे साथ यूपी की 400 से ज्यादा विधानसभा सीटों पर लाखों लोग इस कार्यक्रम के साथ जुड़े हुए हैं. जो लोग टेक्नोलॉजी से इस कार्यक्रम से जुड़े हैं इन सभी परिवारजनों का भी हृदय से स्वागत करता हूं. उन्होंने कहा कि 7 8 वर्ष पहले हम सोच भी नहीं सकते थे कि उत्तर प्रदेश में भी निवेश का ऐसा महल बनेगा. चारों तरफ छीन, झपट, दंगे की खबरें आती रहती थी. उस दौरान अगर कोई कहता कि यूपी को विकसित बनाएंगे तब शायद कोई सुनने को भी तैयार नहीं होता. आज देखिए लाखों करोड़ों रुपए का निवेश उत्तर प्रदेश की धरती पर उतर रहा है.

पीएम मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर परियोजनाओं का शुभारंभ किया

यूपी की चौथी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में पीएम नरेंद्र मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर 14 हजार से अधिक परियोजनाओं का शुभारंभ किया. इस मौके पर यूपी के विकास की जानकारी देने वाली एक शॉर्ट फिल्म का भी प्रदर्शन किया जा रहा है. जिसमें यूपी के चरणबद्ध विकास की गाथा बताई गई है.

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले-सुरक्षित उत्तर प्रदेश यानी सुरक्षित निवेश

सीएम योगी ने कहा कि यूपी को आज कहा जाता है कि सुरक्षित उत्तर प्रदेश यानी सुरक्षित निवेश. हमने देश में पहली बार वैश्विक निवेश को आकर्षित करने का प्रयास किया है. पीएम को जो विजन है वह हम सबका मिशन है.

पीएम मोदी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में पहुंचे, सीएम योगी आदित्यनाथ का संबोधन शुरू

सीएम योगी ने कहा कि सभी का सौभाग्य है जब भारत अमृत काल में प्रवेश कर चुका है. हम सभी का सौभाग्य है कि इस अमृत काल के सारथी के रूप में पीएम का नेतृत्व प्राप्त हो रहा है. बिजनेश और वर्क कल्चर से नहीं यूपी की स्ट्रेंथ में वैल्यू एडिशन की बहुत जरूरत है. उन्होंने कहा कि छह वर्ष बाद कहते हुए प्रसन्नता हो रही है कि पीएम के शब्दों को आत्मसात करते हुए नीतियां बनाई. इसी का परिणाम है कि छह साल के अंदर चौथी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी हो रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola