ePaper

ऑपरेशन सिंदूर के बाद यूपी में रेड अलर्ट, DGP प्रशांत कुमार ने दिए सख्त निर्देश

Updated at : 07 May 2025 11:18 AM (IST)
विज्ञापन
Red Alert in UP

यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार

Red Alert in UP after Operation Sindoor: पाकिस्तान के खिलाफ सटीक और साहसिक स्ट्राइक के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है. पूरे राज्य में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है.

विज्ञापन

Red Alert in UP after Operation Sindoor: भारतीय सेना देर रात बुधवार को पाकिस्तान और POK स्थित आतंकी ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की. इस दौरान सेना ने आतंकियों के कुल 9 ठिकानों को निशाना बनाया है. इस सटीक और साहसिक स्ट्राइक के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है. पूरे राज्य में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है, इस संबंध में पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रशांत कुमार ने जानकारी दी. (Red alert in Uttar Pradesh after Operation Sindoor)

यूपी पुलिस को तैयार रहने की नसीहत

यूपी डीजीपी के सोशल मीडिया अकाउंट X के माध्यम से एक पोस्ट शेयर किया गया, जिसमें किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए यूपी पुलिस समेत सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया है. साथ ही उन्होंने प्रदेश भर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए हैं. यूपी पुलिस को हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सतर्क, सुसज्जित और पूरी तरह से तैयार रहने के लिए कहा गया है. (Red Alert in UP)

यह भी पढ़ें- राफेल पर नींबू-मिर्ची से लेकर सेना को सैल्यूट तक, ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदले अजय राय के सुर

यह भी पढ़ें- ‘बहनों का सिंदूर नहीं उजड़ने देंगे’ एयर स्ट्राइक पर बोले संजय निषाद, पीएम मोदी की तारीफ की

हाफिज सईद और मसूद अजहर के कई ठिकानों पर हमला

भारतीय सेना द्वारा मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात में ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत करते हुए एक बड़ी सैन्य कार्रवाई को अंजाम दिया गया. इस दौरान सेना के निशाने पर लाहौर में आतंकवादी हाफिज सईद और बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के कई ठिकाने थे, जिसे इंडियन आर्मी ने नष्ट कर दिया. इसके अलावा, सेना ने  पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के मुजफ्फराबाद, धामोल, कोटली और बाघ जैसे महत्वपूर्ण ठिकानों पर भी सटीक हमले किए. इस हमले में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के कई आतंकियों के मारे जाने की खबर है.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने लोगों का दर्द सुना… हवाई हमले को लेकर शहीद शुभम के पिता ने दी प्रतिक्रिया

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola