तारीफ के बाद राहुल ने फिर मोदी को निशाने पर लिया, सातवें पे कमीशन का नहीं दिया लाभ

मथुरा : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी किसान यात्रा के दौरान नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. एक दिन पहले इसी यात्रा के दौरान राहुल ने पहली बार पाकिस्तानी आतंकियाें के खिलाफ किये गये सर्जिकल स्ट्राइक के लिए मोदी की तारीफ की थी. राहुल गांधी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सातवें पे कमीशन […]
मथुरा : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी किसान यात्रा के दौरान नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. एक दिन पहले इसी यात्रा के दौरान राहुल ने पहली बार पाकिस्तानी आतंकियाें के खिलाफ किये गये सर्जिकल स्ट्राइक के लिए मोदी की तारीफ की थी. राहुल गांधी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सातवें पे कमीशन में सेना को पैसा नहीं दिया.
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां दो हिंदुस्तानी मिलेंगे मोदी उन्हें लड़ाने के लिए काम करते हैं. उन्होंने कहा की मोदी से कोई खुश नहीं है. उन्होंने कहा कि मोदी के कार्यकाल में किसानों का बोनस बंद कर दिया गया. वे किसानों का कर्जा माफ नहीं करते हैं.
राहुल ने कहा कि मोदी ने एक लाख 10 हजार करोड़ रुपये उद्योगपतियों को दे दिया. उन्होंने कहा कि दस से 15 लोगों को ये पैसे उन्होंने पकड़ा दिये. उससे ज्यादा पैसे किसानों और जवानों को मिलना चाहिए. राहुल गांधी ने एक बार फिर आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि गीता, कुरान, बाइबल और गुरुग्रंथ में लिखा है सत्य काम करो, पता नहीं भाजपा-आरएसएस ने कौन-सा ग्रंथ पढ़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




