उत्तर प्रदेश : गाजियाबाद में बीएसएफ जवान ने साथी जवान की गोली मारकर हत्या की

गाजियाबाद : बीएसएफ के एक जवान ने यहां के शिविर में अपने एक साथी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी. अधिकारियों ने बताया कि यहां लिंक रोड पर अस्थायी शिविर में सुबह करीब छह बजे कांस्टेबल अजीत ने अपने बैचमेट जगप्रीत को अपनी इंसास राइफल से गोली मार दी, जिससे जगप्रीत की […]
गाजियाबाद : बीएसएफ के एक जवान ने यहां के शिविर में अपने एक साथी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी.
अधिकारियों ने बताया कि यहां लिंक रोड पर अस्थायी शिविर में सुबह करीब छह बजे कांस्टेबल अजीत ने अपने बैचमेट जगप्रीत को अपनी इंसास राइफल से गोली मार दी, जिससे जगप्रीत की मौत हो गयी.
उन्होंने बताया कि दोनों जवान गुड़गांव में सीमा सुरक्षा बल की 95वीं बटालियन से हैं और कानून-व्यवस्था कायम करने में गाजियाबाद पुलिस की मदद के लिए तैनात इकाई का वह हिस्सा थे.
घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है. बीएसएफ ने घटना की जांच के आदेश दे दिये हैं.
ऐसा माना जा रहा है कि दोनों जवानों के बीच सुबह कुछ बहस हो गयी, जिसके बाद अजीत ने गोली चला दी. दोनों ही वर्ष 2012 में अर्द्धसैनिक बल में आये थे.
उन्होंने बताया कि बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गये हैं. घटना की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




