ePaper

नोएडा में पड़ोसी ने किया घिनौना काम, छह साल की बच्ची के साथ रेप

Updated at : 30 Apr 2018 3:43 PM (IST)
विज्ञापन
नोएडा में पड़ोसी ने किया घिनौना काम, छह साल की बच्ची के साथ रेप

नोएडा: नोएडा के छलेरा गांव में रहने वाली 6 साल की एक बच्ची के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने कथित रूप से बलात्कार किया. पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. नोएडा के सेक्टर-39 थाना […]

विज्ञापन

नोएडा: नोएडा के छलेरा गांव में रहने वाली 6 साल की एक बच्ची के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने कथित रूप से बलात्कार किया. पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. नोएडा के सेक्टर-39 थाना प्रभारी तथा निरीक्षक अवनीश दीक्षित ने बताया कि छलेरा गांव में रहने वाली एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी कि उसके पड़ोसी बापी हलधर ने उसकी छह साल की बेटी को खाना खिलाने के बहाने घर बुलाया और उसके साथ जबरन बलात्कार किया.

उन्होंने बताया कि महिला काम करने बाहर गयी थी. जब लौटी तो बच्ची ने उसे सारी बात बतायी. उन्होंने बताया कि मां की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. बच्ची को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी रिश्ते में बच्ची का चाचा लगता है. दोनों पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के रहने वाले हैं.

यह भी पढ़ें-
मस्जिद की ऊंची मीनार बनी मां-बेटे की मौत का कारण, जानें पूरा मामला

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola