15 साल की बच्ची को मिली डांट तो कर ली आत्महत्या
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नोएडा : हरिजन बस्ती में रहने वाली किशोरी ने परिजनों की डांट से नाराज होकर कल रात कथित रूप से आत्महत्या कर ली. थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक अवनीश दीक्षित ने बताया कि सेक्टर 37 स्थित हरिजन बस्ती निवासी महेन्द्र शर्मा की पुत्री काजल (15) ने बीती रात अपने घर पर पंखे से फंदा लगा […]
विज्ञापन
नोएडा : हरिजन बस्ती में रहने वाली किशोरी ने परिजनों की डांट से नाराज होकर कल रात कथित रूप से आत्महत्या कर ली. थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक अवनीश दीक्षित ने बताया कि सेक्टर 37 स्थित हरिजन बस्ती निवासी महेन्द्र शर्मा की पुत्री काजल (15) ने बीती रात अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया.
उन्होंने बताया, परिजन काजल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पूछताछ के दौरान पता चला कि परिजनों ने किन्हीं कारणों से किशोरी को डांट दिया था, शायद इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










