ePaper

यूपी : सिपाही ने किया नाबालिग से बलात्कार का प्रयास

Updated at : 17 Feb 2018 2:21 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी : सिपाही ने किया नाबालिग से बलात्कार का प्रयास

नोएडा : शहर के इकोटेक तीन थाना क्षेत्र में एक पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही ने कल रात एक नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार का प्रयास किया. घटना से गुस्साए सैकड़ों लोगों ने जब आज सुबह थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया, तब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत […]

विज्ञापन

नोएडा : शहर के इकोटेक तीन थाना क्षेत्र में एक पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही ने कल रात एक नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार का प्रयास किया. घटना से गुस्साए सैकड़ों लोगों ने जब आज सुबह थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया, तब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है.

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुनीति सिंह ने बताया कि कुलेसरा चौकी पर तैनात सिपाही नरेंद्र कुमार पर आरोप है कि उसने पास में ही रहने वाले एक परिवार की 15 वर्षीय बच्ची के साथ कल रात बलात्कार का प्रयास किया. उन्होंने कहा कि मामले में शिकायत दर्ज कर पुलिस ने आरोपी सिपाही को हिरासत में ले लिया है. सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिये गये हैं.

यह भी पढ़ें-
VIDEO : शहर की गलियों में घूम रहा था चीता, लोगों में हड़कंप, वन विभाग ने पकड़कर Zoo में भेजा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola