ePaper

नोएडा में दिन-दहाड़े सपा नेता के घर में घुसकर लुटेरों ने मचाया तांडव

Updated at : 30 Jan 2018 4:27 PM (IST)
विज्ञापन
नोएडा में दिन-दहाड़े सपा नेता के घर में घुसकर लुटेरों ने मचाया तांडव

नोएडा: नोएडा शहर निवासी सपा के एक नेता के घर में घुसकर हथियारबंद बदमाशों ने उनकी मां से सोने की चेन लूट ली. घटना की रिपोर्ट थाना सेक्टर-49 में दर्ज करायी गयी है. पुलिस उपाधीक्षक नगर तृतीय अवनीश कुमार ने बताया कि सेक्टर 49 निवासी ऊषा भटनागर ने थाना सेक्टर 49 में दर्ज करायी गयी […]

विज्ञापन

नोएडा: नोएडा शहर निवासी सपा के एक नेता के घर में घुसकर हथियारबंद बदमाशों ने उनकी मां से सोने की चेन लूट ली. घटना की रिपोर्ट थाना सेक्टर-49 में दर्ज करायी गयी है. पुलिस उपाधीक्षक नगर तृतीय अवनीश कुमार ने बताया कि सेक्टर 49 निवासी ऊषा भटनागर ने थाना सेक्टर 49 में दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में कहा है कि वह कल दोपहर बाजार से सब्जी खरीद कर अपने घर लौटी. वह जैसे ही अपने घर के अंदर घुसीं हथियारबंद दो बदमाश उनके पीछे-पीछे घर में घुस गए. बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर उनकी कनपटी पर पिस्तौल लगा दी. बदमाश महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर भाग गये.

पीड़िता के बेटे एवं सपा के व्यापार सभा के पूर्व सचिव राकेश भटनागर ने बताया कि यह सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. उनके अनुसार पुलिस इस मामले में लीपापोती करने में लगी है. उनके घर में ऐसी घटना छह माह के अंदर दूसरी बार हुई है. पिछली घटना जुलाई, 2017 में हुई थी. उन्होंने बताया कि पुलिस यदि इस घटना का खुलासा एक हफ्ते के अंदर नहीं करती है तो वह अपने परिवार सहित एसएसपी कार्यालय पर धरने पर बैठ जाएंगे.

यह भी पढ़ें-
यूपी में कृषि विभाग के अनुपस्थित कर्मचारियों को मिलेगा यह दंड, पढ़ें

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola