रजाई ओढ़कर सो रही थी पत्नी, उसके बाद पति ने जाे किया वह हैरान कर देने वाला था…

Updated:
विज्ञापन
रजाई ओढ़कर सो रही थी पत्नी, उसके बाद पति ने जाे किया वह हैरान कर देने वाला था…

नोएडा:यूपीमें नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र के नया गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को जलाकर उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद से पति फरार है. पुलिस ने इस बाबत मृतका के पिता की शिकायत पर व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है. थाना फेस-2 के थानाध्यक्ष सावेज खान ने बताया […]

विज्ञापन

नोएडा:यूपीमें नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र के नया गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को जलाकर उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद से पति फरार है. पुलिस ने इस बाबत मृतका के पिता की शिकायत पर व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है. थाना फेस-2 के थानाध्यक्ष सावेज खान ने बताया कि नया गांव में रहने वाले हरीश की वर्ष 2008 में सोनिका से शादी हुई थी. बीती रात किसी बात को लेकर सोनिका और उसके पति हरीश के बीच झगड़ा हो गया. रात में जब सोनिका सो रही थी तब हरीश ने उसकी रजाई पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी.

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक सोनिका की जलने से मौत हो चुकी थी. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि महिला का पति फरार है. उसके पिता मुकेश चंद ने थाना फेस-2 में हत्या का मामला दर्ज कराया है.

ये भी पढ़ें…यूपी : अलीगढ़ में होटल से 50 लाख रुपये मूल्य के पुराने नोट बरामद,5 गिरफ्तार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola