शौहर ने बिना बताये मायके जाने पर फोन पर ही दिया तलाक

Updated:
विज्ञापन
शौहर ने बिना बताये मायके जाने पर फोन पर ही दिया तलाक

कौशांबी : जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक शौहर द्वारा अपनी बेगम को मोबाइल फोन पर तीन तलाक दिये जाने की घटना सामने आयी है. पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुगलसराय जिले के चंदौली निवासी सोहराब अपनी बेगम रोजी और चार बच्चों के साथ […]

विज्ञापन

कौशांबी : जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक शौहर द्वारा अपनी बेगम को मोबाइल फोन पर तीन तलाक दिये जाने की घटना सामने आयी है. पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुगलसराय जिले के चंदौली निवासी सोहराब अपनी बेगम रोजी और चार बच्चों के साथ मंझनपुर कस्बे के चकनगर मोहल्ले में किराये पर रह रहा था. पति-पत्नी में आये दिन झगड़ा होता रहता था. कुछ दिन पहले सोहराब की पत्नी उसे बिना बताये मायके चली गयी थी. इससे नाराज होकर सोहराब चारों बच्चों को लेकर अपने गांव मुगलसराय चला गया था.

उसकी बेगम रोजी शनिवार को मायके से वापस लौटी तो पति और बच्चे घर पर नहीं थे. रोजी ने शौहर को फोन किया, तो उसने मोबाइल फोन पर ही उसे तीन बार तलाक बोल कर कहा कि अब वह उसके साथ नहीं रहेगा. पुलिस अधीक्षक कौशांबी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि रोजी की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पीड़िता के शौहर सोहराब की तलाश की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola