ePaper

पाकिस्तान के साथ मिलकर चीन युद्ध की तैयारी में : मुलायम

Updated at : 16 Aug 2017 1:22 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान के साथ मिलकर चीन युद्ध की तैयारी में : मुलायम

इटावा : समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक तथा पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि भारत को सबसे बड़ा खतरा चीन से है और चीन पाकिस्तान के साथ मिलकर युद्ध की तैयारी में लगा है. मुलायम ने एक कार्यक्रम में कहा कि देश के समक्ष बहुत खतरे हैं, लेकिन देश को सबसे बड़ा […]

विज्ञापन

इटावा : समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक तथा पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि भारत को सबसे बड़ा खतरा चीन से है और चीन पाकिस्तान के साथ मिलकर युद्ध की तैयारी में लगा है. मुलायम ने एक कार्यक्रम में कहा कि देश के समक्ष बहुत खतरे हैं, लेकिन देश को सबसे बड़ा खतरा चीन से है. चीन लगातार देश की सीमा पर अतिक्रमण कर रहा है और लड़ाई की तैयारी में है.

उन्होंने कहा कि चीन अब पाकिस्तान को साथ लेकर युद्ध करने की तैयारी में लगा है. चीन और पाकिस्तान का यह गठबंधन भारत के लिए खतरनाक है. इस बात को गंभीरता से लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि देश की आजादी में राम मनोहर लोहिया, जेपी और अन्य समाजवादियों का योगदान रहा है. मुलायम ने कहा कि समाजवादी जो कहते हैं, वह करते हैं. जनता को समाजवादियों पर भरोसा है इसलिए अन्याय के विरोध में आवाज उठायें और न्याय के पक्ष में साथ दें.

इस मौके पर मुलायम के छोटे भाई सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जिन लोगों ने सपा को मजबूत करने की बात की, उन्होंने ही पार्टी को कमजोर किया. जिन लोगों ने पार्टी को आगे बढ़ाने की बात की, उन्हीं लोगों ने पार्टी को पीछे ढकेलने का काम किया. उन्होंने कहा कि सपा कमजोर हुई जिससे दबे-कुचले, मजलूमों, गरीबों, बुनकरों के काम रुक गये. शिवपाल ने मुलायम की तरफ इशारा करते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है कि वह निर्णय लें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola