New Expressway : जाम से मिलेगी मुक्ति, दूसरे नोएडा एक्सप्रेसवे को बनाने की तैयारी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

New Expressway : प्रस्तावित नया एक्सप्रेसवे ओखला बैराज से यमुना एक्सप्रेसवे तक जाएगा. सूत्रों के हवाले से मीडिया में जो खबर है उसके अनुसार, रूट तय करते समय यमुना के किनारे बनी सड़कों का ध्यान रखा जाएगा, जो अभी सिंचाई विभाग के अंतर्गत आता है.​

विज्ञापन

New Expressway : नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच ट्रैफिक की समस्या से लोग परेशान हैं. इसे देखते हुए, यमुना नदी के किनारे एक नए एक्सप्रेसवे के निर्माण की योजना तैयार की गई है. नोएडा प्राधिकरण ने इस परियोजना को मंजूरी दे दी है. कुछ दिन पहले हुई बोर्ड बैठक में इसकी आवश्यकता, डिजाइन और मार्ग पर विस्तृत चर्चा हुई. प्रस्तावित एक्सप्रेसवे ओखला बैराज (कालिंदी कुंज के निकट) से यमुना एक्सप्रेसवे तक फैलेगा. इससे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच यातायात का एक नया रूट लोगों को मिल जाएगा.

किन लोगों को  होगा नए एक्सप्रेसवे से फायदा?

यह रूट हिंडन-यमुना दोआब क्षेत्र से होकर गुजरेगा, जिससे सेक्टर 94, 124, 125, 126, 127, 128, 129, 130, 131, 132, 133, 134, 135, 150, 160, 162, 164, 165 और 167 के लोगों को फायदा होगा. नोएडा प्रशासन इस परियोजना के निर्माण कार्य को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को सौंपने का इच्छुक है. यदि NHAI इस काम को करने में हामि भर देता है, तो इस सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा दिया जाएगा. अन्यथा, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण मिलकर इस सड़क को बनाएंगे.

यह भी पढ़ें : लाल गाड़ी पकड़ेगी बिना टिकट वाले यात्रियों को, जुर्माना नहीं देने पर होगी ये कार्रवाई

क्षेत्र के विकास को बढ़ावा मिलेगा नए एक्सप्रेसवे से

नोएडा एक्सप्रेसवे पर बढ़ते ट्रैफिक और आगामी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन के मद्देनजर, यह नया एक्सप्रेसवे क्षेत्र में ट्रैफिक की भीड़ को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. इसके अलावा, यह दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे जैसे संभावित जाम की स्थितियों से बचाव में मदद करेगा. इस परियोजना के तहत, सेक्टर 168 में फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (FNG) एक्सप्रेसवे के साथ एक इंटरचेंज बनाया जाएगा, और सेक्टर 150 में नए एक्सप्रेसवे को मुख्य सड़क से जोड़ दिया जाएगा. इन सुविधाओं से यात्रियों को सुगम यातायात मार्ग उपलब्ध हो जाएगा और क्षेत्र के विकास को बढ़ावा मिलेगा.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola