नेपाल जाने वालों का इंतजार खत्म: 31 अगस्त से दौड़ेंगी ट्रेनें, वाराणसी से बॉर्डर तक सीधा सफर

Updated:
विज्ञापन

नेपाल जाने वालों का इंतजार खत्म, 31 अगस्त से दौड़ेंगी ट्रेनें

UP News: नेपाल जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. 31 अगस्त से नेपालगंज रोड से वाराणसी के बीच नई रेल सेवा शुरू हो रही है. यह सेवा यात्रियों के साथ-साथ कारोबारियों के लिए भी बड़ी राहत लेकर आएगी, जिससे यात्रा और व्यापार दोनों को बढ़ावा मिलेगा.

विज्ञापन

UP News: नेपाल जाने वाले यात्रियों का ट्रेन का इंतजार अब खत्म होने वाला है. 31 अगस्त से नेपालगंज रोड से वाराणसी के बीच रेल सेवा शुरू होने जा रही है. इस रेल सेवा का शुभारंभ बहराइच से सांसद डॉ. आनंद गोंड करेंगे, जबकि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल माध्यम से विस्तारित रेल कनेक्टिविटी का शुभारंभ करेंगे. शुरुआत में इस रेलखंड पर दो एक्सप्रेस और दो पैसेंजर ट्रेनों का संचालन प्रस्तावित है.

विज्ञापन

नेपाल सीमा तक मजबूत होगी रेल कनेक्टिविटी

बहराइच-नेपालगंज रोड रेलखंड पर आमान परिवर्तन और विद्युतीकरण का काम पूरा होने के बाद अब यात्री ट्रेनों के संचालन का रास्ता साफ हो गया है. नेपालगंज रोड, बाबागंज, नानपारा, मटेरा, रिसिया और बहराइच से 31 अगस्त से ट्रेन सेवा शुरू होगी. इससे नेपाल सीमा से जुड़े यात्रियों के साथ कारोबारियों को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

वाराणसी तक सीधे पहुंचाएगी ट्रेन

नेपालगंज रोड से वाराणसी के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह करीब चार बजे रवाना होकर दोपहर 1:35 बजे वाराणसी पहुंचेगी. वापसी में वाराणसी से ट्रेन दोपहर दो बजे रवाना होकर रात करीब 11 बजे नेपालगंज रोड पहुंचेगी. इसके अलावा नेपालगंज रोड और वाराणसी सिटी के बीच एक्सप्रेस सेवा तथा गोंडा-नेपालगंज रोड के बीच मेमू/पैसेंजर ट्रेनों का भी संचालन होगा.

बहराइच से वाराणसी और गोंडा का सफर होगा आसान

नई रेल सेवा शुरू होने से बहराइच और आसपास के जिलों के लोगों को वाराणसी जाने के लिए बेहतर रेल विकल्प मिलेगा. साथ ही नेपाल सीमा से आने-जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा होगी. सांसद डॉ. आनंद गोंड ने इसे जिले की रेल कनेक्टिविटी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है.

व्यापार और आवागमन को भी मिलेगी रफ्तार

नेपाल सीमा तक ब्रॉडगेज और विद्युतीकृत रेल सेवा शुरू होने से यात्रियों के साथ स्थानीय कारोबार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. लंबे समय से ट्रेन संचालन की प्रतीक्षा कर रहे बहराइच, नानपारा, रिसिया, मटेरा, बाबागंज और नेपालगंज रोड क्षेत्र के लोगों को अब 31 अगस्त से राहत मिलने जा रही है.

यह भी पढ़ें: Kanpur Plane Crash: गंगा बैराज के पास आसमान से आया मौत का कहर, ट्रेनिंग विमान क्रैश, इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट की मौत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola