Kanpur Plane Crash: गंगा बैराज के पास आसमान से आया मौत का कहर, ट्रेनिंग विमान क्रैश, इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट की मौत

Updated:
विज्ञापन

ट्रेनिंग विमान क्रैश, इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट की मौत

UP News: कानपुर में बड़ा विमान हादसा हुआ है, जहां गंगा बैराज के पास प्रशिक्षण उड़ान पर निकला एक ट्विन इंजन ट्रेनिंग विमान खेत में क्रैश हो गया. इस हादसे में विमान में सवार इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट की दुखद मौत हो गई.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार को बड़ा विमान हादसा हो गया. गंगा बैराज के पास प्रशिक्षण उड़ान पर निकला एक ट्विन इंजन ट्रेनिंग विमान खेत में क्रैश हो गया. हादसे में विमान में सवार इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट की मौत हो गई. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस व राहत-बचाव की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं.

विज्ञापन

गंगा बैराज के पास खेत में गिरा विमान

हादसा कानपुर के नत्थूपुरवा गांव के पास गंगा बैराज क्षेत्र में हुआ. शुरुआती जानकारी के अनुसार विमान प्रशिक्षण उड़ान पर था और कानपुर सिविल एयरपोर्ट के स्थानीय उड़ान क्षेत्र में उड़ रहा था. इसी दौरान विमान हादसे का शिकार होकर खेत में जा गिरा.

विमान में सवार थे दो लोग

पुलिस के अनुसार विमान में एक प्रशिक्षक और एक प्रशिक्षु पायलट सवार थे. मृतकों की पहचान इंस्ट्रक्टर सचिन भाटिया और ट्रेनी पायलट अभिषेक पुजारी के रूप में हुई है. सचिन भाटिया गुजरात और अभिषेक पुजारी कर्नाटक के रहने वाले बताए गए हैं.


गर्ग एविएशन का था विमान

हादसे में शामिल विमान गर्ग एविएशन का बताया गया है. यह चार सीटों वाला टेकनम पी2006टी ट्विन इंजन विमान था. विमान का पंजीकरण नंबर वीटी-एनबीवी बताया गया है. हादसा कानपुर सिविल एयरपोर्ट से करीब पांच नॉटिकल मील की दूरी पर हुआ.


हादसे की वजह अभी रहस्य

विमान आखिर किस वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुआ, इसकी तस्वीर अभी साफ नहीं है. डीजीसीए ने जांच शुरू कर दी है और एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) भी मामले की विस्तृत जांच करेगा. जांच के बाद ही हादसे की असली वजह सामने आने की उम्मीद है.

मौके पर पहुंची पुलिस और राहत टीमें

विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं. घटनास्थल को सुरक्षित कर हादसे से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. दुर्घटना के बाद इलाके में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई.

यह भी पढ़ें: UP Weather Today: यूपी में आज बादल खोलेंगे मोर्चा, पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola