Meerut Murder Case: प्यार, धोखा और फिर हत्या, मुस्कान की मांग में किसका सिंदूर, वीडियो आया सामने
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 20 Mar 2025 8:13 AM
Up Meerut Murder Case | Saurabh kumar : उत्तर प्रदेश के मेरठ के सौरभ हत्याकांड ने पूरे देश में सनसनी मचा दी है. लंदन से यहां अपने घर लौटने के बाद पत्नी ने उसकी हत्या कर दी. जानें पूरा मामला.
Meerut Murder Case full story: उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले 29 वर्षीय सौरभ राजपूत की हत्या उसकी पत्नी ने कर दी. इसमें उसका साथ उसके प्रेमी ने दिया. 24 फरवरी को अपनी पत्नी के जन्मदिन के मौके पर सौरभ लंदन से यहां अपने घर लौटा. उसे इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि उसकी जीवनसाथी ने उसकी हत्या का प्लान बनाया है. 27 साल की सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और 25 साल के उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने चाकू से गोदकर उसे मार डाला. इसके बाद शव के टुकड़े कर उसे एक ड्रम के अंदर रख सीमेंट से सील कर दिया.
पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद का वीडियो सामने आया है. इसमें मुस्कान सिंदूर लगाए नजर आ रही है. सोशल मीडिया यूजर उसके इस सिंदूर को पसंद नहीं कर रहे हैं. अपने पति की बेरहमी से हत्या करने के बावजूद मुस्कान मांग में सिंदूर लगाकर मीडिया के सामने खड़ी थी. सिंदूर किसका है, यह पूछे जाने पर मुस्कान चुप रही. पुलिस जब आरोपियों को कोर्ट में लेकर पहुंची तो वकीलों ने उनपर हमला कर दिया.
बेहोश करने वाली दवाएं खरीदी मुस्कान ने
पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि बेहोश करने वाली दवाएं खरीदने से लेकर चाकू से हमला करने तक का प्लान चालाकी से बनाया गया. यहां तक कि शव को ठिकाने लगाने के लिए जगह की तलाश करने तक मुस्कान और साहिल साथ रहे. मुस्कान और साहिल पहले से ही एक दूसरे को जानते थे और बाद में 2019 में एक स्कूल व्हाट्सएप ग्रुप बनने से एक बार फिर वह एक दूसरे के संपर्क में आए. दोस्ती से शुरू हुआ यह रिश्ता जल्द ही प्रेम-प्रसंग में बदल गया.
नशा करते थे मुस्कान और साहिल
विदेश में काम करने वाले सौरभ के कई-कई महीनों के बाद घर आने की वजह से मुस्कान और साहिल के संबंध और मजबूत हो गये. पुलिस के अनुसार, मुस्कान और साहिल को एक-दूसरे के करीब लाने में नशे की भी भूमिका रही होगी. पुलिस अधीक्षक (एसपी) आयुष विक्रम सिंह ने बताया, “परिवार के सदस्यों के अनुसार, साहिल नशा करता था और मुस्कान के साथ भी साझा करता था. हम मामले के इस पहलू की जांच कर रहे हैं.” इस प्रेम-प्रसंग के कारण मुस्कान ने सौरभ को छोड़ने और साहिल से शादी करने की योजना बनाई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए