ePaper

योगी सरकार अब नवंबर नहीं, इस महीने में बांटेगी टैबलेट और स्मार्टफोन, कंपनी का चयन जल्द

Updated at : 17 Nov 2021 3:41 PM (IST)
विज्ञापन
योगी सरकार अब नवंबर नहीं, इस महीने में बांटेगी टैबलेट और स्मार्टफोन, कंपनी का चयन जल्द

योगी सरकार अब दिसंबर महीने में टैबलेट और स्मार्टफोन बांटेगी. इसके लिए कंपनियों का चयन 25 नवंबर तक कर लिया जाएगा.

विज्ञापन

Yogi Government Free Tablet Smartphone Scheme: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अब दिसंबर महीने में टैबलेट और स्मार्टफोन बांटेगी. कैबिनेट ने 2 लाख 40 हजार टैबलेट और तीन लाख पचास हजार स्मार्टफोन की आपूर्ति के लिए कंपनियों का चयन करने के लिए नियम और शर्तें तय कर दी है. कैबिनेट ने इससे सम्बन्धित बिड डॉक्यूमेंट को मंजूरी दे दी है. माना जा रहा है कि 25 नवंबर तक कंपनियों का चयन कर उन्हें आपूर्ति का जिम्मा दे दिया जाएगा.

गौरतलब है कि योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को एक लाख रुपये का टैबलेट और 9 हजार रुपये का स्मार्टफोन देने जा रही है. लैपटॉप और स्मार्टफोन कई खासियत से युक्त होगा.

Also Read: योगी सरकार दिवंगत होमगार्ड के आश्रितों को देगी पांच-पांच लाख रुपये, यह है पूरी योजना
टैबलेट की खासियत

  • दो जीबी रैम

  • पांच मेगापिक्सल का रियर कैमरा

  • दो मेगा पिक्सल का फ्रंट कैमरा

  • 5000 एमएएच की बैटरी

  • ब्लूटूथ

  • जीपीएस

Also Read: Meerut News: सीएम योगी ने टोक्यो पैरालंपिक खिलाड़ियों को किया सम्मानित, दिये इतने करोड़ रुपये
स्मार्टफोन की खासियत

  • 32 जीबी की स्टोरेज क्षमता

  • 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा

  • पांच मेगा पिक्सल का फ्रंट कैमरा

  • एक साल की वारंटी्

टैबलेट और स्मार्टफोन आपूर्ति कंपनी आवंटित जिले में अपना सर्विस सेंटर खोलेगी. हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे चालू रहेगा.

Also Read: UP News: उत्तर प्रदेश में अब विवाहित पुत्री को भी अनुकंपा पर नौकरी, जानें क्यों लिया गया यह फैसला
कितना आएगा खर्च

टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण में कुल तीन हजार करोड़ रुपये का खर्च आएगा. टैबलेट की बिड 2500 करोड़ रुपये और स्मार्टफोन की बिड 2250 करोड़ रुपये होगी. अगर कोई कंपनी आपूर्ति में विलंब करती है तो उसके ऊपर टैबलेट के मूल्य का 0.5 प्रतिशत प्रति सप्ताह की दर से पेनल्टी लगेगी, जो अधिकतम आपूर्ति का दस प्रतिशत होगी.

आपूर्ति कर्ता कंपनी प्लैश मैसेज एप का उपयोग करेगी. युवाओं को इन्ही गैजेट पर सरकार की योजनाओं, रोजगार परक जानकारी देगी.

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola