Live Updates

UP Weather Forecast LIVE: यूपी में उमस भरी गर्मी, पश्चिमी विक्षोभ आज रात यहां होगा सक्रिय

Updated:
विज्ञापन

UP Weather Forecast LIVE: उत्तर प्रदेश के मौसम में उमस का सिलसिला जारी है. मानसूनी की वापसी के साथ प्रदेश में गर्मी हावी है. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के सभी मंडलों में दिन और रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. और आगे भी इसके आसार नहीं हैं. राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में उमस भरी गर्मी का मौसम है. हवा पूरी तरह थमने के कारण लोग उमस से बेहाल हैं. मौसम विभाग ने फिलहाल किसी प्रकार की राहत मिलने की संभावना नहीं जताई है. प्रदेश में गुरुवार को मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा. रात में भी गर्मी का असर देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ आज रात यहां होगा सक्रिय

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 13 अक्तूबर की रात से पश्चिम में हिमालय क्षेत्र और 14 अक्तूबर से उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित करने की संभावना है. इसके साथ ही बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और ओडिशा के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक के कुछ और हिस्सों, और तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्य अरब सागर के शेष हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अब अनुकूल होती जा रही हैं. पश्चिमी विक्षोभ को जम्मू और इससे सटे पाकिस्तान पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जाता है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और इससे सटे बांग्लादेश पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. रायलसीमा और इससे सटे दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. एक ट्रफ रेखा दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक से कोमोरिन क्षेत्र तक फैली हुई है.

शुक्रवार को शहरों का मौसम

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शुक्रवार को मथुरा, चित्रकूट, हाथरस, आजमगढ़, गोंडा में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से लेकर 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है. जबकि इन जिलों का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. बस्ती, झांसी, उरई, हमीरपुर, बरेली शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि यहां का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 22 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. इसके अलावा बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से लेकर 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से लेकर 21 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

शुक्रवार को शहरों में तापमान

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शुक्रवार को लखनऊ, मथुरा, आजमगढ़ जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है. वहीं, न्‍यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रह सकता है। इसी तरह गाजियाबाद और नोएडा में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्‍यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। फतेहपुर, सुल्‍तानपुर, गाजीपुर और अयोध्‍या में भी अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज, गाजीपुर और फतेहगढ़ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से लेकर 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. इन जिलों का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस लेकर 23 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. वहीं गाजियाबाद, हापुड़ और नोएडा की बात करें तो इन जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है.

UP Weather Forecast LIVE: शहरों में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में 24 घंटे के दौरान सबसे ठंडा जिला शाहजहांपुर और बरेली रहे हैं, यहां का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है. जबकि झांसी में 21, कानपुर शहर में 18 और मेरठ में 17 डिग्री सेल्सियस के साथ ही मुरादाबाद में 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इन जिलों में ठंड अपना असर दिखा रही है. अन्य स्थानों के लोगों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा. प्रदेश में आजमगढ़, गाजियाबाद और नोएडा के साथ ही हापुड़ इन जिलों में भी अगले 48 घंटे के भीतर ठंड अपना दिखाने लगेगी. हालांकि दिन में धूप हावी रहेगी, लेकिन रात में पारा गिरने से ठंड असर करेगी.

UP Weather Forecast LIVE:  लखनऊ में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक लखनऊ और आसपास के जनपदों में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. प्रदेश में अब धीरे धीरे गुलाबी जाड़े की शुरुआत होगी. राज्य के सभी जनपदों में आज अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान भी एक से दो डिग्री सेल्सियस गिरने का पूर्वानुमान है. 17 और 18 अक्तूबर को पूरे प्रदेश में एक या दो स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. हालांकि इन दो दिनों में अलर्ट जैसी कोई स्थिति देखने को नहीं मिलेगी.

UP Weather Forecast LIVE: अक्तूबर में मई-जून जैसा मौसम, रात में राहत मिलने के आसार

लखनऊ में दोपहर की तेज धूप के बाद अब तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि उमस का मौसम अभी भी बरकरार है. देर रात से सुबह के दौरान कुछ राहत मिल सकती है. सामान्य तौर पर मौसम शुष्क बना रहेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Singh

लेखक के बारे में

By Sanjay Singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola