UP Weather Update: यूपी में बारिश के बीच बढ़ने लगी उमस, IMD ने बिजली गिरने से मौतों के बीच फिर अलर्ट किया जारी

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में सोमवार को प्रयागराज, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली और वाराणसी जिले में बादल गरजने के साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है. इस वजह से आकाशीय बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है.
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम के कई रंग देखने को मिल रहे हैं. राज्य में कहीं उमस का प्रभाव है तो, कहीं बादल बरस रहे हैं. प्रदेश में बीते चौबीस घंटे में बरेली, अंबेडकरनगर, कुशीनगर सहित अन्य इलाकों में तेज बारिश से मौसम बदल गया. कुशीनगर में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं अंबेडकरनगर में आसमानी बिजली गिरने से 13 लोग झुलस गए जिनमें पांच की हालत गंभीर है. आईएमडी ने राज्य में सोमवार को भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना जताई है.
राजधानी लखनऊ में सुबह की शुरुआत शुष्क मौसम से हुई. आसमान साफ है और गर्मी का मौसम बना हुआ है.आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक प्रदेश में सोमवार को एक या दो स्थानों पर बारिश और गरज चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है. राजधानी लखनऊ और आसपास के क्षेत्र में सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं.
प्रदेश के कुशीनगर जनपद में तीन अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई है. जिलाधिकारी उमेश मिश्र ने बताया कि मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि दी जा रही है. घायलों का इलाज किया जा रहा है.
प्रदेश में सोमवार को प्रयागराज, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली और वाराणसी जिले में बादल गरजने के साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है. इस वजह से आकाशीय बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक बरेली, पीलीभीत शाहजहांपुर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद और रामपुर जिले में भी बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. इसी तरह संत रविदास नगर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और मुजफ्फरनगर जिले में भी बादल गरजने के आसार हैं. इस दौरान बिजली गिरने की संभावना है.
Also Read: डेविस कप में भारत की जीत, विदा लेने के साथ रोहन बोपन्ना बोले- नई प्रतिभाएं इस वजह से नहीं आ रहीं सामने
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक इसके बाद 19 सितंबर को प्रदेश में एक या दो स्थानों पर बारिश और गरज चमक के साथ छीटें पड़ सकते हैं. इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. इसके बाद 20 से 23 सितंबर तक पश्चिमी यूपी में एक या दो स्थानों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. इस दौरान मौसम विभाग ने फिलहाल कोई अपडेट जारी नहीं किया है. प्रदेश में अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है.
मौसम विभाग के मुताबिक जहां बारिश हो रही है, वहां भी थोड़ी देर बाद चटक धूप के कारण तापमान में हुई गिरावट बेअसर साबित हो रही है. बंगाल की खाड़ी से चल रही पुरवा हवा से पहाड़ी इलाकों से सटे मैदानी इलाकों में बारिश हुई. रुहेलखंड क्षेत्र पहाड़ से सटे होने की वजह से पूरे क्षेत्र में बारिश हावी रही. आगे भी दो दिन तक अनुकूल माहौल बने रहने पर हल्की, तेज बारिश की संभावना है.
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक कड़ी मेहनत से तैयार धान की फसल के लिए ये बारिश मुसीबत साबित हुई है. कई जगह तेज हवा के साथ हुई बारिश से सैकड़ों एकड़ फसल खेतों में बिछ गई. पानी भरने से अब फसल सड़ने की आशंका है. जिन खेतों में बालियां निकल आईं हैं वहां दाना काला पड़ जाएगा. ज्वार, बाजरा, सफेद तिल, उड़द की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है. किसानों के मुताबिक बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान अगेती फसल को हुआ है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अब धीरे-धीरे मानसून की सक्रियता कम होगी. प्रदेश में भारी बारिश का दौर समाप्त हो चुका है.
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक सोमवार को बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से लेकर 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.
गाजियाबाद, हापुड़ और नोएडा की बात करें तो इन जिलों का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. इसके साथ ही मथुरा, चित्रकूट, हाथरस, आजमगढ़, गोंडा में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से लेकर 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है. जबकि इन जिलों का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.
इसके अलावा बस्ती, झांसी, उरई, हमीरपुर, बरेली शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि यहां का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से लेकर 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. वहीं फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज, गाजीपुर और फतेहगढ़ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से लेकर 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. इन जिलों का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस लेकर 26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.
गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिणपूर्व राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के आसपास के हिस्सों पर है. संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है. इसके दक्षिण राजस्थान और उत्तरी गुजरात में उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है. मानसून की रेखा गहरे निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र से होकर, सागर, डाल्टनगंज, जमशेदपुर और दीघा गुजरता है और फिर दक्षिण पूर्व दिशा में बंगाल के उत्तर पूर्व की और जा रहा है. एक चक्रवाती परिसंचरण पंजाब और आसपास के क्षेत्रों पर है, दूसरा चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर समुद्र तल से 5.8 और 7.6 किलोमीटर के बीच है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjay Singh
working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




