ePaper

UP Weather Update: यूपी में बिपरजॉय के प्रभाव से मौसम में बड़े बदलाव की संभावना, इस दिन मानसून देगा दस्तक

Updated at : 18 Jun 2023 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
UP Weather Update: यूपी में बिपरजॉय के प्रभाव से मौसम में बड़े बदलाव की संभावना, इस दिन मानसून देगा दस्तक

यूपी के मौसम में अब बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक रविवार को कुछ जगह बारिश होने के आसार हैं. इसके बाद सोमवार से पूरे प्रदेश में आंधी और बरसात की संभावना है. इसका असर तापमान में भी दिखाई देगा और पारे में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

विज्ञापन

UP Weather Update: यूपी के मौसम में भीषण गर्मी के बीच अब मौसम कुछ राहत देता नजर आएगा. अभी तक पश्चिमी यूपी और कुछ अन्य हिस्सों में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कारण बारिश, हवाओं के कारण तापमान में असर देखने को मिल रहा है. वहीं अब पूर्वी यूपी में भी लोगों को गर्मी के कहर से निजात मिलेगी. आंधी और बारिश की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 20-21 जून को प्रदेश में मानसून के दस्तक देने की संभावना है.

राजधानी लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में रविवार सुबह की शुरुआत शुष्क मौसम से हुई. लखनऊ में गर्मी का कहर बरकरार है. भीषण गर्मी के बीच बिजली की आवाजाही की वजह लोगों की परेशानी बढ़ा रही है. शनिवार सुबह के बाद रात में भी गर्मी का एहसास बना रहा. रविवार को भी तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है.

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक पश्चिमी यूपी में रविवार को 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में हीट वेव का असर देखने को मिलेगा. यहां मौसम शुष्क बना रहेगा. प्रदेश में सोमवार से गर्मी के कहर के बीच लोगों को राहत मिलने के आसार हैं.

Also Read: दुधवा में बाघों की मौत की जांच करेगी चार सदस्यीय कमेटी, CM योगी आदित्यनाथ की नाराजगी के बाद वन विभाग का फैसला

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक चक्रवाती तूफान बिपरजोय उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ा और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में एक गहरे दबाव के क्षेत्र में कमजोर हो गया. यह उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ना जारी रखेगा और डिप्रेशन में बदल सकता है और उसके बाद कम दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है. एक ट्रफ उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक जा रही है.

प्रदेश में 19 जून को पश्चिमी यूपी में तेज बरसात के साथ पूर्वी यूपी में भी गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. 20 और 21 जून को भी प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में आंधी और बारिश की संभावना है.

यूपी के प्रमुख शहरों में रविवार को आगरा, मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा में आसमान में बादल छाए रहेंगे. यहां बारिश और आंधी की संभावना है. कानपुर और बरेली में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है. प्रयागराज और वाराणसी में हीट वेव का असर रहेगा.

प्रदेश में बीते चौबीस घंटे में प्रयागराज में सबसे ज्यादा गर्मी का कहर देखने को मिला. यहां अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं कानपुर में सबसे कम 27 डिग्री दर्ज किया गया. प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है.

प्रमुख शहरों में रविवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान की संभावना

लखनऊ में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री

आगरा में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री

कानपुर में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री

प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम तापमान 44 डिग्री

वाराणसी में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री

बरेली में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री

मेरठ में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री

गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री

नोएडा में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री

विज्ञापन
Sanjay Singh

लेखक के बारे में

By Sanjay Singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola