UP Weather Report: यूपी में 3 और 4 फरवरी को बारिश का अलर्ट, ओले भी गिरने की संभावना

Author Amit yadav
Updated:
विज्ञापन
UP Weather Report: यूपी में 3 और 4 फरवरी को बारिश का अलर्ट, ओले भी गिरने की संभावना

यूपी में दो दिन की राहत के बाद शनिवार-रविवार को बारिश और ओले गिरने की संभावना है. मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है. खासतौर से पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलों में बारिश की संभावना बताई गई है.

विज्ञापन

लखनऊ: यूपी में 3 और 4 फरवरी को बारिश का अलर्ट है. साथ ही ओले गिरने की संभावना भी जताई गई है. मौसम विभाग ने 30 से अधिक जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. आगरा, अलीगढ़, औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद, एटा, हाथरस, जालौन, मैनपुरी, अंबेडकर नगर, बागपत, बदायूं, आजमगढ़, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बिजनौर, बुलंदशहर, कन्नौज, कानपुर देहात, झांसी, जौनपुर, जालौन, हापुड़, हरदोई, चित्रकूट, फिरोजाबाद, कानपुर नगर, कौशांबी, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फर नगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रामपुर, संत रविदास नगर, सहारनपुर, सीतापुर, सुल्तानपुर, वाराणसी, उन्नाव, संभल सहारानपुर के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है.

यूपी में पश्चिमी विक्षोभ शनिवार से अपना असर दिखाएगा. इसकी शुरुआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होगी. इसके बाद धीरे-धीरे पूर्वी और मध्य यूपी भी इसकी चपेट में आ जाएगा. पश्चिमी विक्षोभ का असर 5 फरवरी तक रहने की संभावना है. इससे चलते यूपी में तापमान गिरेगा और ठंड बढ़ सकती है. 1 व 2 फरवरी को सूरज निकलने से यूपी में ठंठ से राहत मिली थी.

Also Read: मलिहाबाद में जमीन विवाद में ट्रिपल मर्डर, मां-बेटे व एक अन्य को मारी गोली
शनिवार रात से ही बिगड़ गया मौसम

यूपी के प्रमुख शहरों में शनिवार सुबह का तापमान में राहत दिखी. लखनऊ में 10.4 डिग्री, बरेली 101.2, झांसी, 10.4, प्रयागराज, 12.4, गोरखपुर 13 डिग्री, गौतमबुद्ध नगर में 10.1, मेरठ 17.8, कानपुर में 12.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. शनिवार सुबह लखनऊ व आसपास मौसम साफ रहा. दोपहर में सूरज व बादलों की आंखमिचौनी जारी रहेगी. अधिकतम तापमान 21 डिग्री व न्यूनतम 13 डिग्री रहने की संभावना है. शनिवार रात से मौसम में बदलाव शुरू होने का अनुमान है. पश्चिम उत्तर से बादल पूर्वी व मध्य यूपी में बारिश का कारण बन सकते हैं.

बारिश से फसलों को फायदा

हालांकि इस बारिश से किसानों को फायदा मिलेगा. कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार इस बारिश से फसलों की प्राकृतिक तरीके से सिंचाई हो जाएगी. दलहनी फसलों को इससे लाभ होगा. वहीं सरसों में लगा माहू रोग भी समाप्त हो जाएगा. लेकिन ओले पड़ने की संभावना से फसलों के लिए खतरा भी मंडरा रहा है.

Also Read: व्यास तहखाने में होती रहेगी पूजा, इलाहाबाद HC से इंतेजामिया मस्जिद कमेटी को नहीं मिली राहत

विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola