Lucknow: यूपी पर्यटन विभाग के उप निदेशक विमलेश औदिच्य ने की आत्महत्या, इस साल होने वाले थे रिटायर

Published by : Shweta Pandey Updated At : 21 Feb 2023 6:21 PM

विज्ञापन

Lucknow: उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के उप निदेशक विमलेश कुमार औदिच्य ने छत से कूदकर सुसाइड कर लिया है. इसी साल विमलेश रिटायर होने वाले थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर विमलेश कुमार ने आत्महत्या क्यों की है.

विज्ञापन

Lucknow: उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग (Uttar Pradesh Tourism) के उप निदेशक विमलेश कुमार औदिच्य (Deputy Director Vimlesh Audichya) ने छत से कूदकर सुसाइड कर लिया है. इस साल विमलेश रिटायर होने वाले थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर विमलेश कुमार ने आत्महत्या क्यों की है.

विमलेश कुमार औदिच्य ने किया सुसाइड

दरअसल यूपी पर्यटन विभाग के उप निदेशक विमलेश कुमार औदिच्य ने मुंबई स्थित 12वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है. विमलेश उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग में उप निदेशक के पद पर तैनात थे. वह इसी साल रिटायर होने वाले थे. खबर मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया है. विमलेश लखनऊ स्थित पर्यटन निदेशालय में नियुक्त थे.

इस साल होने वाले थे रिटायर

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विमालेश औदिच्य अपने विभागीय उच्चाधिकारी से परेशान चल रहे थे. मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस कार्रवाई में जुट गई है. पुलिस सभी एंगलों से मामले की जांच कर रही है. विमलेश इसी साल दिसंबर महीने में रिटायर होने वाले थे, लेकिन रिटायरमेंट के चंद महीने पहले ही उन्होंने आत्महत्या कर ली. हादसे की जानकारी मिलते ही लखनऊ पर्यटन विभाग में हड़कंप मच गया है. 

कोरोना के समय में किया था बेहतरीन काम
Also Read: Bomb in Flight: दिल्ली से देवघर जा रहे विमान में बम की सूचना, लखनऊ एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग

कोरोना के समय उप निदेशक विमलेश औदिच्य को मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में फंसे यूपी के लोगों की मदद के लिए योगी सरकार ने चुना था. विमलेश कुमार औदिच्य की आत्महत्या ने हर कोई दंग है. हालांकि अभी तक मौत की वजह साफ नहीं हो पाया है. फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola