लखनऊ कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 ACP समेत इन अधिकारियों को हुआ तबादला

Published by :Shashank Baranwal
Published at :04 May 2025 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
bihar Transfer

UP PPS Transfer

UP Police Transfer: पुलिस महकमे की तरफ से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात 4 सहायक पुलिस आयुक्त और 4 उपनिरीक्षक और निरीक्षक का तबादला कर दिया गया है.

विज्ञापन

UP Police Transfer: लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है. पुलिस महकमे की तरफ से सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है. इस आदेश के तहत 4 ACP अधिकारियों क स्थानांतरित कर नई जगह पर तैनात किया गया है. इसके अलावा, कमिश्नरेट की तरफ से 4 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का भी तबादला किया गया है.

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

इस आदेश के तहत विनय कुमार द्विवेदी को गोमतीनगर से हटाकर विभूतिखंड, लखनऊ का सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है. राधा रमण सिंह को विभूतिखंड से हटाकर सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात, लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं धर्मेंद्र कुमार रघुवंशी को एसीपी अपराध से हटाकर एसीपी अलीगंज की नियुक्ति सौंपी गई है, जबकि बृज नारायण सिंह को एसीपी अलीगंज से हटाकर एसीपी गोमतीनगर की जिम्मेदारी दी गई है.

देखें लिस्ट

UP Police Transfer
Up police transfer

इन्हें मिली नई जगह पर जिम्मेदारी

आदेश के तहत दिनेश चंद्र मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज से हटाकर चिनहट थाना का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है. राजेश कुमार को गोमतीनगर से हटाकर वजीरगंज, ब्रजेस चंद्र तिवारी को एंटी टोबैको सेल से हटाकर गोमतीनगर और भरत कुमार पाठक को थानाध्यक्ष चिनहट से हटाकर पुलिस लाइन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

देखें लिस्ट

UP Police Transfer
Up police transfer
विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola