38.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

UP Nikay Chunav Results 2023: बुंदेलों की धरती झांसी में खिला कमल, मेयर पद पर बिहारी लाल आर्य ने जीत की दर्ज

UP Nikay Chunav Results 2023: निकाय चुनाव में झांसी मेयर सीट के लिए भाजपा और सपा के बीच मुकाबला देखने को मिला. भाजपा प्रत्याशी पूर्व राज्य मंत्री बिहारी लाल आर्य और सपा उम्मीदवार सतीश जकारिया दोनों ने मतगणना से पहले अपनी अपनी जीत के दावे किए. हालांकि नतीजा भाजपा के पक्ष में रहा.

UP Nikay Chunav Results 2023: यूपी में निकाय चुनाव के रण में बुंदेलों की धरती झांसी में भाजपा कमल खिलाने में कामयाब रही है. झांसी नगर निगम पर उसका कब्जा बरकरार रहा. भाजपा के बिहारी लाल आर्य ने सपा के सतीश जतारिया को 50 हजार से अधिक मतों के अंतर से हरा दिया. मेयर पद के चुनाव में झांसी बेहद अहम माना जा रहा था. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा सरकार में बुंदेलखंड के विकास का अक्सर जिक्र करते रहे हैं. झांसी नगर निगम की लड़ाई को भाजपा ने अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ लिया था. वहीं विपक्ष के प्रत्याशियों ने भी शहर का पहला नागरिक बनने के लिए जी तोड़ कोशिश की. हालांकि नतीजा भाजपा के पक्ष में गया.

भाजपा और सपा एक दूसरे पर बने रहे हमलावर

निकाय चुनाव में झांसी मेयर सीट के लिए भाजपा और सपा के बीच मुकाबला देखने को मिला. भाजपा प्रत्याशी पूर्व राज्य मंत्री बिहारी लाल आर्य सपा उम्मीदवार सतीश जकारिया दोनों ने मतगणना से पहले अपनी अपनी जीत के दावे किए. दोनों चुनाव प्रचार के दौरान एक दूसरे पर हमलावर बने रहे. इसके अलावा कांग्रेस से अरविंद कुमार और बसपा से भगवन दास फुले ने भी नतीजा अपने पक्ष में आने की बात कही. हालांकि नतीजों ने स्पष्ट कर दिया कि मतदाताओं की पहली पसंद कौन रहा.

झांसी नगर निगम में उम्मीदवार

  • बिहारीलाल आर्य भाजपा

  • सतीश जतारिया सपा

  • भगवन दास फुले बसपा

  • अरविंद कुमार कांग्रेस

झांसी नगर निगम में 2017 में ये रही स्थिति

वर्ष 2017 में झांसी में भाजपा प्रत्याशी रामतीर्थ सिंघल ने बसपा के ब्रजेंद्र व्यास को 16074 वोटों से शिकस्त दी थी. भाजपा उम्मीदवार को 76757, बीएसपी उम्मीदवार को 60683, कांग्रेस उम्मीदवार को 36283 और सपा उम्मीदवार को 9654 को वोट म‍िले थे. खास बात है कि 2017 में कांग्रेस से पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ‘आदित्य’ मैदान में थे. उन्होंने माहौल बनाने का पूरा प्रयास किया था. लेकिन, वह मुख्य मुकाबले तक में नहीं आ सके थे.

50 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने किया था मतदान

झांसी जनपद में तेरह नगर निकायों के मेयर व अध्यक्षों के पदों पर नतीजे घोषित किए गए हैं. इनमें नगर निगम की एक, नगर पालिका की पांच और नगर पंचायत की सात सीटे हैं. झांसी नगर निगम की बात करें तो यहां कुल 60 वार्ड हैं. इस बार निकाय चुनाव में जनपद में 53.68 प्रतिशत मतदान हुआ था.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें