ePaper

UP IPS Transfer: योगी सरकार एक्शन में, 15 IPS अफसरों का किया तबादला, जानें किसे कहां मिली तैनाती

Updated at : 23 Feb 2023 12:10 PM (IST)
विज्ञापन
UP IPS Transfer: योगी सरकार एक्शन में, 15 IPS अफसरों का किया तबादला, जानें किसे कहां मिली तैनाती

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में आठ IAS अफसरों के तबादले के बाद बुधवार की देर रात योगी सरकार ने 15 IPS अफसरों के तबादले कर दिए. डीजीपी ऑफिस की तरफ से ट्रांसफर की लिस्ट जारी की गई है.

विज्ञापन

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने आठ IAS अफसरों के तबादले के बाद अब 15 IPS अफसरों को इधर से उधर कर दिया. प्रदेश सरकार ने बुधवार की देर रात एक आईजी, एक डीआईजी, और दो एसपी स्तर के अफसरों समेत 15 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया. ज्यादातर आईपीएस अफसरों की तैनाती कमिश्ररेट में की गयी है. डीजीपी ऑफिस की तरफ से ट्रांसफर की लिस्ट जारी की गई है.

Transfer List: ट्रांसफर लिस्ट
undefined

पूनम श्रीवास्तव को पीटीएस मेरठ भेजा गया है. वह आइजी/डीआइजी, डा.भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद में तैनात थीं. वहीं डीआइजी अपराध अनुसंधान विभाग लखनऊ में तैनात बाबूराम को डीआइजी, डा.भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद में तैनाती दी गई है. नित्यानन्द राय एसपी, अभिसूचना मुख्यालय को एसपी (विधि प्रकोष्ठ) डीजीपी मुख्यालय में तैनात क‍िया गया है. मोहम्मद नेजाम हसन को एसपी पीटीएस मेरठ के पद पर स्थानान्तरित किया गया है. सूरज कुमार राय एएसपी, ग्रामीण सहारनपुर को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त आगरा कमिश्नरेट बनाया गया है.

Also Read: UP में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 2 दर्जन से अधिक IAS , 25 PCS का ट्रांसफर, देखें List
undefined

सरावानन टी को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त वाराणसी कमिश्नरेट बनाकर भेजा गया है. शशांक सिंह को सहायक पुलिस उपायुक्त लखनऊ कमिश्नरेट में तैनाती म‍िली है. इसके अलावा अभिषेक भारती एएसपी, ग्रामीण गाजीपुर को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त प्रयागराज कमिश्नरेट के पद पर तैनाती दी गई है. मृगांक शेखर पाठक को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त कानपुर कमिश्नरेट बनाया गया है. शक्ति मोहन अवस्थी को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में तैनाती दी गई है.

इनका भी हुआ ट्रांसफर

सागर जैन एएसपी मुरादाबाद को एएसपी ग्रामीण सहारनपुर बनाकर भेजा गया है. सत्यनारायण प्रजापति एएसपी मुजफ्फरनगर बनाकर भेजा गया है. विवेक चन्द्र यादव अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त गाजियाबाद कमिश्नरेट में तैनाती दी गई है. प्रीति यादव एएसपी अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में नवीन तैनाती दी गई है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola