ePaper

यूपी सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना पॉजिटिव कर्मचारियों को मिलेगा एक माह का आकस्मिक अवकाश

Updated at : 18 Apr 2022 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना पॉजिटिव कर्मचारियों को मिलेगा एक माह का आकस्मिक अवकाश

लक्षण विहीन कर्मचारियों और अधिकारियों को भी 1 माह का आकस्मिक अवकाश दिया जाएगा. कंटेनमेंट जोन घोषित होने तक कर्मचारियों को अवकाश स्वीकृत करने के निर्देश दिये गये हैं.

विज्ञापन

UP News: कोविड महामारी को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए विशेष आकस्मिक अवकाश स्वीकृत करने के निर्देश दिये हैं. कोविड पॉजिटिव कर्मचारियों को एक माह तक विशेष आकस्मिक अवकाश दिया जाएगा. यही नहीं, कोविड पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने पर अधिकतम 21 दिन का आकस्मिक अवकाश दिया जाएगा.

undefined

लक्षण विहीन कर्मचारियों और अधिकारियों को भी 1 माह का आकस्मिक अवकाश दिया जाएगा. कंटेनमेंट जोन घोषित होने तक कर्मचारियों का अवकाश स्वीकृत करने के निर्देश दिये गये हैं.

undefined
Also Read: कुम्हारों और मिट्टी कारीगरों को नि:शुल्क विद्युत चाक देगी योगी सरकार, इतने तारीख तक करना होगा आवेदन

एक महीने से अधिक होने पर रजिस्टर्ड एलोपैथिक मेडिकल द्वारा प्रमाण पत्र देना होगा. विशेष आकस्मिक अवकाश की सुविधा एक से अधिक अवसरों के लिए भी मान्य होगा. कोविड और अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीज को चिकित्सक के परामर्श के अनुसार अलग से अवकाश देने के भी निर्देश दिये गये हैं.

undefined

सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए राजधानी लखनऊ सहित एनसीआर के जिलों गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है. इन जिलों के लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना होगा. सोमवार को यूपी में 115 नये कोविड-19 केस सामने आये हैं.

सीएम योगी ने सोमवार को टीम-9 के साथ हुई बैठक में कहा कि प्रदेश की सीमा से लगे कुछ राज्यों में कोविड के केस में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. सोमवार को गौतमबुद्ध नगर में 65, गाजियाबाद में 20 और लखनऊ में 10 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है. इसलिए इन क्षेत्रों में स्थिति पर सूक्ष्मता से नजर रखी जाए. गौरतलब है कि यूपी में लगातार तीसरे दिन 100 से अधिक कोविड मरीज मिले हैं.

मुख्यमंत्री ने गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, बागपत में टीकाकरण से छूटे लोगों को चिन्हित करके वैक्सीनेट करने के निर्देश दिये हैं. लोगों को जागरूक करने के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करने और लक्षणयुक्त लोगों की टेस्टिंग करने के लिए भी कहा गया है.

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola